1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मेथी का पानी सेहत के लिए है बेहद गुणकारी, सुबह बासी मुंह पीने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे बनाएं?

मेथी का पानी सेहत के लिए है बेहद गुणकारी, सुबह बासी मुंह पीने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 21, 2024 02:23 pm IST,  Updated : Dec 21, 2024 02:23 pm IST

मेथी की मदद से हम अनेक प्रकार के रोग व बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, टोटल लिपिड, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। तो चलिए जानते हैं मेथी पानी पीने से सेहत को क्या फायदा होता है और इसे कब पीना चाहिए?

मेथी के पानी पीने के फायदे - India TV Hindi
मेथी के पानी पीने के फायदे Image Source : SOCIAL

भारतीय घरों में मेथी का काफी उपयोग किया जाता है।। यहाँ लोग मेथी कभी सब्जी में कभी पराठें में तो कभी लड्डू के रूप में सेवन करते हैं मगर हम में से बहुत कम लोग ही मेथी के फायदे के बारे में जानते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के मुताबिक मेथी में अनेक प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो काफी लाभदायक होते हैं। मेथी की मदद से हम अनेक प्रकार के रोग व बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, टोटल लिपिड, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन बी, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। तो चलिए जानते हैं मेथी पानी पीने से सेहत को क्या फायदा होता है और इसे कब पीना चाहिए?

खाली पेट मेथी पानी पीने के फायदे:

  • बॉडी होगी डिटॉक्स- इसे पानी से बॉडी डिटॉक्स होती है। इस पानी को पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। रोज सुबह मेथी पानी पीने से शरीर हेल्दी रहता है। हां आपको शुरुआत में इसे सिर्फ 15 दिन तक ही पानी है।

  • पाचन तंत्र होगा मजबूत- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए मेथी का पानी रामबाण की तरह काम करता है। इससे पेट साफ होता है। इस पानी के पीने से कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या में आराम मिलता है।

  • वजन घटाने में असरदार- मेथी वजन घटाने में असरदार काम करती है। अगर आप नियमित रूप से मेथी सौंफ का पानी पीते हैं तो इससे मोटापा तेजी से कम होता है। इसके लिए आप इन बीतों को चबाकर खा लें और जल्दी असर दिखेगा।

मेथी पानी कैसे बनाएं?

आयुर्वेद एक्सपर्ट के मुताबिक मेथी के बीजों का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, खासकर जब आप इसे सुबह खाली पेट पीते हैं। मेथी का पानी बनाने के लिए एक से डेढ़ चम्मच मेथी दानों को रात को एक गिलास साफ पानी में भिगो दें।  सुबह उठकर इस पानी को अच्छे से छान लें और फिर इसे खाली पेट पीएं। अगर आप चाहे तो मेथी दाने को बाद में भी खा सकते हैं। सुबह खाली पेट मेथी पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं।  मेथी गर्म होती है, इसलिए प्रेगनेंसी में महिलाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।