1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में कैंसर का पहला संकेत क्या होता है? जानें डॉक्टर से

शरीर में कैंसर का पहला संकेत क्या होता है? जानें डॉक्टर से

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 28, 2026 09:01 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 09:02 pm IST

कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन अगर इसके शुरुआती संकेत समय रहते पहचान लिए जाएं तो इलाज आसान हो सकता है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं कैंसर का पहला संकेत क्या हो सकता है और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शरीर में कैंसर के शुरुआती संकेत- India TV Hindi
शरीर में कैंसर के शुरुआती संकेत Image Source : UNSPLASH

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर में धीरे-धीरे विकसित होती है और अक्सर शुरुआती चरण में इसके लक्षण बहुत हल्के या सामान्य लगते हैं। यही वजह है कि कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। आर्ट ऑफ़ हीलिंग कैंसर में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा के अनुसार, कैंसर का कोई एक निश्चित पहला संकेत नहीं होता, क्योंकि यह शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अलग तरह से प्रकट हो सकता है। हालांकि, कुछ शुरुआती बदलाव ऐसे होते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है।

कैंसर के शुरूआती संकेत क्या हैं?

  • वजन कम होना: सबसे आम शुरुआती संकेतों में बिना किसी कारण के वजन कम होना शामिल है। अगर आप बिना डाइट या एक्सरसाइज के अचानक वजन घटता देख रहे हैं, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। 

  • बहुत जल्दी थकान होना: इसके अलावा, लंबे समय तक थकान महसूस होना भी एक संकेत हो सकता है। अगर पर्याप्त आराम के बाद भी शरीर में ऊर्जा नहीं आ रही है, तो यह किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा कर सकता है।

  • गांठ या सूजन: शरीर में कहीं भी गांठ या सूजन का महसूस होना भी कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है, खासकर अगर वह गांठ समय के साथ बढ़ रही हो या उसमें दर्द न हो। 

  • स्किन में बदलाव: वहीं, त्वचा में अचानक बदलाव जैसे किसी तिल का रंग, आकार या बनावट बदलना भी स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसे किसी भी बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • लगातार खांसी: लगातार खांसी, आवाज में बदलाव या निगलने में दिक्कत जैसे लक्षण भी गंभीर हो सकते हैं, खासकर अगर ये लंबे समय तक बने रहें। 

  • कमजोर इम्यूनिटी: इसके अलावा, बार-बार संक्रमण होना या घाव का लंबे समय तक ठीक न होना भी शरीर की कमजोर इम्यूनिटी और संभावित कैंसर की ओर इशारा कर सकता है।

इन लक्षणों का मतलब हमेशा कैंसर ही नहीं होता, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। समय पर जांच और सही निदान से कैंसर का इलाज संभव है, खासकर जब इसे शुरुआती अवस्था में पकड़ा जाए। इसलिए शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को गंभीरता से लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।