1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में करें इनका सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

गर्मियों में करें इनका सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 08, 2022 11:36 pm IST,  Updated : Mar 08, 2022 11:36 pm IST

 गर्मियों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए और उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसमें पानी या मिनरल्स की मात्रा ज्यादा हो। 

गर्मियों के लिए डाइट- India TV Hindi
गर्मियों के लिए डाइट Image Source : INDIA TV

Highlights

  • प्याज का सेवन करने से लू नहीं लगती है
  • नारियल पानी गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाता है

आजकल गर्मी का अहसास होने लगा है। आने वाले दिन गर्मियों के होने वाले हैं ऐसे में हेल्थ का खास तौर पर ख्याल रखना होगा। मौसम के इस बदलाव का शरीर पर असर पड़ता है जिस वजह से हमें अपने खान-पान में खास बदलाव करना जरूरी हो जाता है। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए और उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसमें पानी या मिनरल्स की मात्रा ज्यादा हो। ये डाइट आपको गर्मियों में तरोताजा रखते हैं। 

आइए जानते हैं गर्मियों में किन चीजों का सेवन करने से हमारा शरीर

तेजी से वजन घटाने में ग्रीन टी में मिलाकर पीएं ये घरेलू चीजें, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

करें खीरे का सेवन

गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है। ऐसे में यह कब्ज को दूर रखने में मदद करता है और हमारे शरीर को डीहाइड्रेट होने से बचाता है।  

दही का सेवन
दही का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। वहीं इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमताएं भी बढ़ती हैं  और स्किन में निखार आता है।

पुदीना का  सेवन
गर्मियों में पुदीना का सेवन करने से शरीर को तरोताजा महसूस होती हैं।

पतले होने के चक्कर में रोज पी रहे हैं ग्रीन टी तो हो जाएं सतर्क, इन बीमारियों का है खतरा

नारियल पानी का सेवन
गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी न सिर्फ पेट में ठंडक बल्कि इसका नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर की समस्या से निजात मिलती है।

प्याज का सेवन
प्याज न सिर्फ खाने के स्वाद में इजाफा करते हैं बल्कि इसकी तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन सलाद के रूप में किया जाता सकता है। प्याज का सेवन करने से  लू नहीं लगती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।