1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट में लगातार गैस और एसिडिटी बनना नहीं है सामान्य, डॉक्टर से जानें इसके पीछे हो सकती हैं कौन सी वजहें?

पेट में लगातार गैस और एसिडिटी बनना नहीं है सामान्य, डॉक्टर से जानें इसके पीछे हो सकती हैं कौन सी वजहें?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 28, 2026 05:01 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 07:23 pm IST

अगर आपके पेट में भी बार बार गैस और एसिडिटी बन रही है तो इस समस्या को हलके में न लें। चलिए डॉक्टर से जानते हैं क्या है इसके इसके पीछे की वजह

बार-बार गैस और एसिडिटी क्यों होती है- India TV Hindi
बार-बार गैस और एसिडिटी क्यों होती है Image Source : UNSPLASH

अगर आपको लगातार गैस या एसिडिटी हो रही है तो अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए। कई बार भारी और मसालेदार खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को गैस या बदहजमी होती है। लेकिन अगर आपको गैस या एसिडिटी हर दिन हो रही है तो इसे नार्मल न समझें। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक, एमबीबीएस और एमडी, डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि किन वजहों से लगातार आपको गैस, ब्लोटिंग या एसिडिटी का सामना करना पड़ सकता है?

किन वजहों से होती है ब्लोटिंग या एसिडिटी की परेशानी

  • गैस्टिक फूड्स का सेवन: अगर आपको रोजाना गैस और एसिडिटी हो रही है तो इसके पीछे आपका खानपान मुख्य रूप से ज़िम्मेदार हप्ता है। ऐसे में ध्यान दें कि आप ऐसा क्या खाते हैं जिससे आपको गैस और एसिडिटी हो रही है। कई बार राजमा, पता गोभी, फूलगोभी और ब्रोकली भी गैस और एसिडिटी की वजह बनती है। फ्राइड, ऑयली फूड्स और कोल्डड्रिंक्स भी आपके पेट में गैस बनाने का काम करते हैं।

  • पुअर ईटिंग हैबिट्स: अगर आप बहुत जल्दी जल्दी खाना खाते हैं, या खाना खाते समय बहुत ज़्यादा बोलते हैं या एक साथ बहुत खाना खा लेते हैं या आधी रात को खाना खा रहे हैं तो ये आदतें आपकी पाचन तंत्र को कमजोर करती हैं जिससे आपको गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

  • खराब गट हेल्थ: जब आप अपनी डाइट का ध्यान नहीं रखते हैं और जंक, पैकेज्ड फूड्स और शुगरी फूड्स खूब खाते हैं इस वजह से अक्सर गट हेल्थ खराब होने लगती है। आंतों में गुड और बैड बैक्टीरिया दोनों होते हैं। लेकिन खराब खानपान और कुछ खराब आदतें गुड बैक्टीरिया को खत्म करने लगते हैं जिससे पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। इस वजह से खाना नहीं पचता है नतीजन, पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

  • स्ट्रेस और एंजायटी: आपके खराब गट हेल्थ के पीछे स्ट्रेस और एंजायटी का भी बहुत बड़ा रोल है। दरअसल, तनाव की वजह से दिमाग और पेट के बीच का कनेक्शन प्रभावित होता है। जिससे  पेट में एसिड का बनना बढ़ जाता है और इस वजह से गैस और एसिडिटी जैसी सिक्कतों का समाना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।