1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भारी और मसालेदार खाना खाने के बाद हो गई है गैस और बदहजमी तो राहत पाने के लिए क्या करें?

भारी और मसालेदार खाना खाने के बाद हो गई है गैस और बदहजमी तो राहत पाने के लिए क्या करें?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 26, 2026 10:11 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 10:11 pm IST

अगर आप इन आसान घरेलू उपायों को अपनाते हैं, तो गैस और बदहजमी से जल्दी राहत मिल सकती है। साथ ही, संतुलित और हल्का भोजन अपनाकर आप भविष्य में इस समस्या से बच सकते हैं।

मसालेदार खाने से होने वाली बदहज़मी- India TV Hindi
मसालेदार खाने से होने वाली बदहज़मी Image Source : FREEPIK

भारी और मसालेदार खाना स्वाद में भले ही लाजवाब लगता हो, लेकिन कई बार इसे खाने के बाद पेट में गैस, जलन और बदहजमी की समस्या शुरू हो जाती है। पेट फूलना, डकार आना, भारीपन और बेचैनी जैसे लक्षण आम हैं, जो पूरे दिन की दिनचर्या को प्रभावित कर सकते हैं। दरअसल, ज्यादा तेल, मसाले और तला-भुना खाना पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे खाना सही तरीके से पच नहीं पाता और गैस बनने लगती है। ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आपको भी भारी खाना खाने के बाद गैस और बदहजमी हो रही है, तो इन आसान और असरदार उपायों को अपनाकर जल्दी राहत पाई जा सकती है।

गैस और बदहजमी से राहत दिलाएंगे ये उपाय:

  •  गुनगुना पानी: भोजन के बाद गुनगुना पानी पीना पाचन को बेहतर बनाता है। यह पेट में जमा गैस को बाहर निकालने में मदद करता है और भारीपन कम करता है। ठंडे पानी की बजाय हमेशा हल्का गर्म पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

  • अजवाइन और काला नमक: अजवाइन पाचन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आधा चम्मच अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से गैस और पेट दर्द में जल्दी राहत मिलती है।

  • अदरक का सेवन: अदरक में मौजूद तत्व पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं। आप अदरक का छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं या अदरक की चाय पी सकते हैं। इससे गैस, जलन और बदहजमी में आराम मिलता है।

  • हींग: हींग गैस दूर करने का बहुत पुराना और असरदार उपाय है। एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट की गैस जल्दी कम होती है। चाहें तो हींग को पानी में घोलकर नाभि के आसपास भी लगा सकते हैं।

  • सौंफ चबाएं: सौंफ पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ चबाने से गैस, एसिडिटी और मुंह की बदबू से राहत मिलती है।

 इन बातों का भी रखें ध्यान

भारी खाना खाने के तुरंत बाद लेटने की बजाय 10–15 मिनट हल्की वॉक करें। इससे पाचन प्रक्रिया तेज होती है और गैस बनने की समस्या कम होती है। ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना कम खाएं। धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाना खाएं। एक बार में ज्यादा खाना खाने से बचें

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।