1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फ्रिज का ठंडा पानी पीने से सेहत पर पड़ रहा है बुरा असर, जानिए 5 नुकसान

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से सेहत पर पड़ रहा है बुरा असर, जानिए 5 नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2020 04:31 pm IST,  Updated : May 07, 2020 04:31 pm IST

अगर आप भी फ्रिज से ठंडा पानी पी रहे हैं तो सावधान हो जाइए। ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जानिए इससे कौन-कौन से पांच नुकसान हो सकते हैं।

Cold Water- India TV Hindi
Cold Water- फ्रिज का ठंडा पानी  Image Source : INSTAGRAM/BROSTAYHYDRATED

गर्मियां आते ही लोग साधारण पानी की जगह फ्रिज में रखा पानी पीना पसंद करते हैं। ये पानी झट से प्यास तो बुझा देता है साथ ही गले को तरोताजा कर देता है। यहां तक कि कई बार लोग बाहर से आते ही फ्रिज खोलते हैं और गटागट पानी को गले से नीचे उतारने लगते हैं। अगर आप भी यही गलती कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि भले ही फ्रिज का ठंडा पानी आपके गले और दिमाग को ठंडक दे रहा हो लेकिन सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। जानिए फ्रिज का ठंडा पानी सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है। 

पानी का सामान्य से बहुत कम तापमान पर होना

फ्रिज का ठंडा पानी सामान्य से बहुत कम तापमान पर होता है। इस वजह ये सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अगर आप फ्रिज से ठंडा पानी निकालकर तुरंत पी रहे हैं तो ध्यान रखें, ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। 

सिकुड़ सकती हैं आंते
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से आंत सिकुड़ सकती हैं। ऐसा होने पर खाना सही तरह से पच नहीं पाएगा जिससे अनेकों तरह की सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में ठीक से पेट का साफ न होना आम परेशानी है। इसलिए बेहद ठंडा पानी पीने से बचें। 

मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है असर
ठंडे पानी की वजह से शारीरिक तंत्रों में सिकुड़न आ जाती है। अगर कोशिकाओं में सिकुड़न बार-बार होती है तो इसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। ऐसा होने पर दिल की धड़कनें भी प्रभावित हो सकती हैं। 

गला हो सकता है खराब
बार-बार ठंडा पानी पीने से गले को ठंडक तो मिलती है लेकिन इससे गला खराब भी हो सकता है। जिससे बोलने में भी समस्या हो सकती है। 

हो सकते हैं टॉन्सिल्स 
ठंडे पानी के कारण टॉन्सिल्स भी हो सकते हैं। इसलिए बहुत ज्यादा ठंडे पानी का सेवन न करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।