1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चाय से लेकर एनर्जी ड्रिंक में मिलाए शहद, मिलेगी कई समस्याओं से निजात

चाय से लेकर एनर्जी ड्रिंक में मिलाए शहद, मिलेगी कई समस्याओं से निजात

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 08, 2022 07:30 pm IST,  Updated : Mar 08, 2022 10:45 pm IST

आइए जानते हैं शहद के हेल्थ बेनेफिट्स क्या है और इसका किस प्रकार सेवन किया जा सकता है।

शहद- India TV Hindi
शहद Image Source : FREEPIK

Highlights

  • शहद खांसी और सर्दी का इलाज करता है
  • शहद वजन घटाने में करता है मदद
  • स्किन के लिए फायदेमंद है शहद

सदियों से शहद हमारे दैनिक आहार का हिस्सा रहा है। शहद को हम चाय की मिठास के लिए अपना सकते हैं। इससे मिठाई बनाने तक रोज शहद का इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार से कर सकते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है।

चीनी की जगह खान में शहद इस्तेमाल होता है लेकिन इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व हैं जो पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं शहद के हेल्थ बेनेफिट्स क्या है और इसका किस प्रकार सेवन किया जा सकता है।

30 से 40 साल के पुरुष सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें आंवले सहित ये 5 चीजें

शहद के हेल्थ बेनिफिट्स

एनर्जी को बढ़ाता है

शहद में ग्लूकोज होता है जो शरीर की ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद करता है। यही कारण है कि हम अक्सर घरेलू एनर्जी ड्रिंक में शहद शामिल किया जाता है। यह थकान को दूर करने में मदद कर सकता है।

वजन घटाने में करता है मदद
कई विशेषज्ञ हमारे रोज सुबह की शहद और गुनगुने पानी को पीने की सुझाव देते हैं। हर कोई सोचता है कि ऐसा क्यों होता है? तो बता दें ऐसा इसलिए है क्योंकि शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मेटाबोलिक एक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे वजन कम होता है।

हाई बीपी पेशेंट अंजीर के साथ पिएं ये एक चीज, कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

खांसी और सर्दी का इलाज करता है
शहद हमेशा इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुणों की मौजूदगी होती है। ये कारण है कि यह फ्लू को रोकने में मदद करता है और खांसी और गले में खराश को दूर करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद है शहद
गुनगुने पानी में शहद को फेस के ऊपर लगाने से ग्लोइंग और  हेल्दी स्किन मिलती है। यह प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन रिजूवनेट हो जाती है।  

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।