1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. साइटिका के दर्द में दूध और लहसुन का ये प्रयोग है बेहद कारगर, जानें तरीका और फायदे

साइटिका के दर्द में दूध और लहसुन का ये प्रयोग है बेहद कारगर, जानें तरीका और फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 14, 2023 08:19 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 08:19 pm IST

साइटिका में लहसुन का प्रयोग: साइटिका का दर्द आपको लंबे समय तक के लिए परेशान कर सकता है। ऐसे में जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे।

sciatica_pain- India TV Hindi
sciatica_pain Image Source : SOCIAL

साइटिका में लहसुन का प्रयोग: साइटिका का दर्द, बहुत परेशान करने वाला होता है। ये दर्द साइटिक नर्व में होता है और बढ़ता जाता है। इसकी वजह से आपके कमर से लेकर पैर तक में दर्द हो सकता है और ये समय के साथ गहरा सकता है। इसमें आपकी नसें खींचने लगती हैं और फिर ये दर्द बढ़ने लगता है। ऐसे में आप लहसुन वाले दूध का सेवन कर सकते हैं जो कि इस समस्या में बेहद कारगर तरीके से काम आ सकता है। कैसे,जानते हैं।

साइटिका में लहसुन और दूध का प्रयोग कैसे करें-Garlic milk recipe

साइटिका में आप लहसुन दूध बना सकते हैं। आपको करना ये है कि लहसुन को दूध में पका लें और फिर इस दूध का सेवन करें। इसके लिए आप पहले 2 कली लहसुन लें और इसे दूध में जालकर पका लें। फिर इस दूध का सेवन करें। ये आपके दर्द को कम करता है और फिर आपको रिलैक्स महसूस करवाता है।

एंटी एसिडिक गुणों से भरपूर है शंखपुष्पी, पेट से जुड़ी इन 3 समस्याओं में है फायदेमंद

साइटिका में लहसुन और दूध के फायदे-Garlic milk benefits

1. एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर लहसुन और दूध सूजन को कम करता है। ये आपके नर्व के अंदर दर्द को कम करता है और साइटिका में थोड़ा रिलैक्स महसूस करवाता है। इसके अलावा लहसुन का एक खास गुण ये है कि ये नसों में हो रही बेचैनी को कम करता है जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं। 

garlic_milk
Image Source : SOCIALgarlic_milk

2. दर्द में कारगर

लहसुन वाला दूध कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये दर्द निवारक है और साइटिका के दर्द को कम करता है। ये आपके नर्व्स को राहत दिलाता है और आपको बेहतर महसूस करवाता है। आपको इसे रात को सोने के समय लेना है ताकि ये बेचैनी को कम करे और आप बेहतर महसूस करें। 

दुनिया का सबसे महंगा ड्राई फ्रूट है ये, एक साथ कई पोषक तत्वों का खजाना

3. नर्व में खिंचाव को कम करता है

नर्व में खिंचाव साइटिका के दर्द में रह-रहकर महसूस होता है। ऐसे में ये दूध इस खिंचाव को कम कर सकता है और आपको बेहतर महसूस करवाता है। तो, अगर आपको ये दर्द रह रहकर होता है तो आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि आपको बस 1 कप लहसुन वाला दूध पीना है, इससे ज्यादा नहीं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।