1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर के हर मर्ज का इलाज करता है लहसुन का तेल, बनाना है आसान और फायदे अनेक

शरीर के हर मर्ज का इलाज करता है लहसुन का तेल, बनाना है आसान और फायदे अनेक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 01:41 pm IST

लहसुन सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के अलावा शरीर को कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। जानिए लहसुन के तेल के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Garlic Mustard Oil - India TV Hindi
Garlic Mustard Oil  Image Source : INSTAGRAM/EARTHLY_TREASURED_AND_HEALING

दाल में छौंक लगाने के अलावा लहसुन का इस्तेमाल कई सब्जियों में किया जाता है। ये न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी करता है। यहां तक कि लहसुन का तेल शरीर के किसी भी हिस्से में हो रहे दर्द को जड़ से खत्म करने की क्षमता भी रखता है। लहसुन जीवाणुरोधी, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों से युक्त होता है इसी वजह से यह ज्यादा असर करता है। जानिए लहसुन का तेल बनाने का तरीका और इससे होने वाले लाभ के बारे में...

बैठे-बैठे काम करने से क्यों होने लगता है पिंडलियों में दर्द, जानें इसका कारण और घरेलू इलाज

Garlic
Image Source : INSTAGRAM/KIDDOCAT28Garlic- लहसुन

 
लहसुन का तेल बनाने का तरीका
लहसुन का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन के 5 से 7 टुकड़े लीजिए। टुकड़ों को छीलने के बाद उसे महीन- महीन काट लें या फिर कूट लें। इसके बाद किसी बर्तन में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और उसे धीमी आंच पर रखें। अब तेल में लहसुन डाल दें। करीब दो से तीन मिनट बाद गैस बंद कर दें। इसे ठंडा होने दें। ध्यान रहे कि इसे लगाते वक्त इसका हल्का गर्म होना जरूरी है। 

पीरियड्स के दर्द को छूमंतर कर देगी एक चुटकी हींग, कई और बीमारियों के लिए भी रामबाण

Mustard Oil
Image Source : INSTAGRAM/BEINGNATURAL817Mustard Oil - सरसों का तेल

हर तरह के दर्द में देगा राहत
लहसुन का तेल शरीर के किसी भी हिस्से में हो रहे दर्द में राहत दिलाएगा। पीठ, गर्दन, घुटने,हाथ या फिर पैर सभी तरह के दर्द में लहसुन का तेल कारगर होता है। इसे लगाने से पहले हल्का गर्म कर लें और दिन में दो से तीन बार जहां पर भी दर्द हो रहा है वहां पर हल्के हाथ से मालिश करें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। 

फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए रोजाना करें ये योगासन और प्राणायाम, स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक औषधियां

हड्डियों को करेगा मजबूत
एक उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए महिलाएं हों या फिर पुरुष दोनों को लहसुन के तेल से शरीर की मालिश करनी चाहिए। ऐसा करने से हड्डियां मजबूत रहेंगी। 

Morning Walk
Image Source : INSTAGRAM/AMBITIONCLOTHINGLIFESTYLEMorning Walk - मॉर्निंग वॉक

सर्दियों में शरीर को रखेगा गर्म
लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से इसका उपयोग सर्दियों में भी करना बहुत फायदेमंद होगा। अगर किसी को बहुत सर्दी लग रही हो तो इस तेल की मालिश करने से शरीर में गर्मी पहुंचेगी जिससे ठंड से बचाव होगा।

Garlic
Image Source : INSTAGRAM/KUSHITEI.IIDAGarlic - लहसुन 

खत्म करेगा बालों में रूसी की समस्या
बालों में रूसी की समस्या ज्यादातर लोगों की होती है। लहसुन के तेल से बालों की मसाज करने से रूसी की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।