1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गैस्ट्रोलॉजिस्ट ने रेट किए गट हेल्थ के लिए बेस्ट और वर्स्ट फूड्स, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

गैस्ट्रोलॉजिस्ट ने रेट किए गट हेल्थ के लिए बेस्ट और वर्स्ट फूड्स, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 21, 2026 05:01 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 05:01 pm IST

आपकी गट हेल्थ अच्छी होगी या खराब यह आपके खानपान पर निर्भर करता है गैस्ट्रोलॉजिस्ट ने ऐसे फूड्स को रेट किया है।चलिए, जानते हैं कौन से फूड्स गट हेल्थ के लिए बेस्ट और कौन से वर्स्ट हैं।

गट हेल्थ के लिए बेस्ट और वर्स्ट फूड्स- India TV Hindi
गट हेल्थ के लिए बेस्ट और वर्स्ट फूड्स Image Source : UNSPLASH

गट हेल्थ का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। अगर आपकी गट हेल्थ अच्छी है तो इसका मतलब है कि आपका शरीर हेल्दी है। यानी हमारी आंतों की सेहत का सीधा असर हमारे पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। हमारी गट हेल्थ अच्छी होगी या खराब यह हमारे खानपान से जुड़ा होता है। दरअसल, हम रोजाना कई तरह के फूड्स खाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ गट के लिए फायदेमंद होते हैं, जबकि कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कैलिफोर्निया-बेस्ड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट सौरभ सेठी ने ऐसे ही फूड्स को रेट किया है। जानते हैं कौन से फूड्स गट हेल्थ के लिए बेस्ट और कौन से वर्स्ट हैं।

अच्छे गट हेल्थ के लिए बेस्ट और वर्स्ट फूड्स

 

  • गट माइक्रोबायोम: गट माइक्रोबायोम आंतों में रहने वाले खरबों सूक्ष्मजीवों का एक, समुदाय है जो पाचन और समग्र स्वास्थ्य को कंट्रोल करता है। ऐसे में हेल्दी गट माइक्रोबायोम के लिए, आप सफेद ब्रेड का सेवन करने से बचें, क्योंकि यह मैदे से बना होता है। इसकी जगह आप जौ या मल्टीग्रेन से बने ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही हेल्दी गट माइक्रोबायोम के लिए आप दही के साथ बेरीज़ का सेवन करें लेकिन कुकीज का सेवन करने से बचें। 

  • कब्ज: अगर आपको कब्ज की समस्या है तो अपनी डाइट में डिब्बेबंद वाला जूस का सेवन करने से बचें। इसमें मौजूद चीनी पाचन तंत्र को कमजोर करती है और कब्ज की समस्या को बढ़ाती है। कॉन्स्टिपेशन में आप फ्रूट जूस की जगह नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इससे भी बेहतर है कीवी का सेवन।

  • एसिड रिफ्लक्स: अगर आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या है तो स्पाइसी टोमैट सॉस का सेवन करने से बचें। दरअसल, टमाटर में साइट्रिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, और जब इसमें मिर्च-मसाले मिला दिए जाते हैं, तो यह पेट में जलन की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसकी जगह आप ऑलिव ऑयल हर्ब्स के साथ इस्तेमाल करते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।