1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Coronavirus Live: स्पुतनिक वी कोरोना वायरस के डेल्टा वैरियेंट के खिलाफ ज्यादा इफेक्टिव- स्पुतनिक वी

Coronavirus Live: स्पुतनिक वी कोरोना वायरस के डेल्टा वैरियेंट के खिलाफ ज्यादा इफेक्टिव- स्पुतनिक वी

 Written By: India TV Health Desk
 Updated : Jun 15, 2021 05:00 pm IST

देशभर में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी भी देखी जा रही है। सरकार, लोगों से लगातार अपील कर रही है कि अपनी बारी आने पर टीक जरूर लगवाएं।

coronavirus updates - India TV Hindi
कोरोना वैक्सीन  Image Source : FREEPIK.COM

कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। यही वजह है कि देशभर में तेजी से लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है, जिससे जल्द से जल्द इस संक्रमण के चेन को तोड़ने में सफलता प्राप्त की जा सके। मौजूदा वक्त में बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाया जा चुका है। लेकिन, कुछ लोगों को अभी वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लग पाई है। ऐसे में सरकार की ओर से ये सुनिश्चित किया जा रहा है दूसरी डोज की बारी आने तक लोग धैर्य रखें और इंतजरा करें। 

 

Coronavirus Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 9:19 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए लोगों को पब्लिक संसाधन यूज करने के दौरान दो गज की दूरी बनाए रखने को कहा। 

  • 9:15 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

  • 1:35 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    खुली जगह में एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी: ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति द्वारा पास के व्यक्ति तक आसानी से फ़ैल सकता है। इसलिए खुली जगह में भी आपस में दो गज की दूरी बनाए  रखना जरूरी है।

  • 12:05 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    बच्चों को सही तरह से मास्क पहनाने लिए फॉलो करें ये गाइडलाइन्स: डॉ. हर्षवर्धन

    कोरोना संक्रमण के खतरे से बच्चों की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। जरा भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। कोविड अनुरूप गाइडलाइन्स को फॉलो करने के दौरान बच्चों को सही तरह से मास्क कैसे पहनाएं जानिए। 

     

  • 11:14 AM (IST)
    Posted by Priya Singh

    कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हाथों को समय- समय पर धोएं: स्वास्थ मंत्रालय

    कोरोना से बचाव के लिए सभी गाइडलाइन्स को फॉलो करना बहुत जरूरी है। इसी तरह से संक्रमण को फैसने से रोकने के लिए समय-समय पर अपने हाथों को धुलते रहना चाहिए।

  • 7:52 AM (IST)
    Posted by Priya Singh

    देश में अब तक 25 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय

    देशभर में वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ो के मुताबिक अबतक 25 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। 

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।