1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. औषधीय गुणों से भरपूर है गिलोय, डाइट में ऐसे करें शामिल तो सेहत को मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर है गिलोय, डाइट में ऐसे करें शामिल तो सेहत को मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 31, 2024 07:29 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 07:44 am IST

गिलोय आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि गिलोय को अक्सर डाइट में शामिल करने की सलाह क्यों दी जाती है।

Giloy Health Benefits- India TV Hindi
Giloy Health Benefits Image Source : INSTAGRAM

आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गिलोय में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर साबित हो सकते हैं। क्या आप गिलोय को डाइट का हिस्सा बनाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको गिलोय का इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में और गिलोय से मिलने वाले कुछ कमाल के फायदों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक गिलोए टीबी की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। अगर आप रेगुलरली गिलोय का सेवन करेंगे तो आप अपनी आई हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। गिलोय आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद है। गिलोय कंज्यूम करने से आप एसिडिटी, कब्ज और बवासीर जैसी दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं। गिलोय लिवर हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकती है। 

कैसे करें डाइट में शामिल? 

गिलोय का काढ़ा बनाकर पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर आप चाहें तो गिलोय की चटनी का सेवन भी कर सकते हैं। ज्यादातर लोग गिलोय के जूस को पीते हैं। गिलोय के साथ कुछ औषधीय गुणों से भरपूर चीज को मिक्स कर पीने से भी आपकी हेल्थ को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है।

गंभीर बीमारियों से करे बचाव

गिलोय की मदद से आप डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से भी छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए भी गिलोय का सेवन किया जा सकता है। गिलोय दिल से जुड़ी बीमारियों और कैंसर के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। कुल मिलाकर गिलोय आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें: 

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है औषधीय गुणों से भरपूर रीठा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

मॉनसून में सेहत पर भारी पड़ सकती हैं आपकी ये आदतें, तुरंत बना लें दूरी वरना घेर सकती हैं बीमारियां

सेहत के लिए 'वरदान' पोषक तत्वों से भरपूर ये सब्जी, कम कर सकती है गंभीर बीमारियों का खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।