1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अमरूद की तासीर कैसी होती है, जान लीजिए इस फल को खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

अमरूद की तासीर कैसी होती है, जान लीजिए इस फल को खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 27, 2025 12:21 pm IST,  Updated : Mar 27, 2025 12:21 pm IST

अमरूद में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए अमरूद की तासीर के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

अमरूद की तासीर- India TV Hindi
अमरूद की तासीर Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी अमरूद खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको इस फल की तासीर के बारे में भी जान लेना चाहिए। इसके अलावा आपको अमरूद का सेवन करने के कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फल में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

अमरूद ठंडा होता है या गर्म?

अमरूद की तासीर ठंडी होती है। यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में इस फल का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, अगर आपको सर्दी-जुकाम हो रहा है, तो आपको ठंडी तासीर वाले इस फल का सेवन करने से बचना चाहिए।

सेहत के लिए वरदान अमरूद

अमरूद को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो आपको हर रोज अमरूद का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा अमरूद आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इस फल का सेवन करना बेहद जरूरी है।

मजबूत बनाए दिल की सेहत

अमरूद में पाए जाने वाले तत्व आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाकर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। एक दिन में एक से दो अमरूद को अपने डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरूद में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है यानी वजन घटाने के लिए भी अमरूद का सेवन किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।