1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन 2 चीजों को मिलाकर पिएं रोजाना, दूर हो जाएगी समस्या

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन 2 चीजों को मिलाकर पिएं रोजाना, दूर हो जाएगी समस्या

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 06:44 pm IST,  Updated : Feb 02, 2021 06:49 pm IST

एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो इस घरेलू नुस्खे को अपनाएं। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

Turmeric and ajwain- India TV Hindi
Turmeric and ajwain Image Source : INSTAGRAM/EMBUNNATURAL

एसिडिटी की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। अधिक खाना खाने के बाद आमतौर पर जब पेट में बेचैनी का अनुभव हो उसे ही एसिडिटी या फिर गैस की समस्या कहते हैं। एसिडिटी की वजह से कई लोगों को पेट में सूजन, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। हालांकि कई लोग पाचन से जुड़ी इन समस्याओं को इग्नोर कर देते हैं। अगर आप भी एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये समस्याएं आगे चलकर आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। वैसे तो एसिडिटी की समस्या होने पर लोग दवाएं भी खाते हैं। लेकिन दवाओं के अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस समस्या में आराम पा सकते हैं। जानें गैस की समस्या दूर करने का आसान सा देसी नुस्खा। 

Haldi
Image Source : INSTAGRAM/MARLEYSKINCAREHaldi

चाय के साथ गलती से भी ना खाएं ये 3 चीजें, आपको कर सकती हैं बीमार

हल्दी और अजवाइन का नुस्खा दूर करेगा गैस की समस्या

अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो हल्दी और अजवाइन का ये घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। ये दोनों चीजें कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो एसिडिटी से जल्द ही राहत दिलाने में कारगर है। 

हल्दी ऐसे करेगी फायदा
हल्दी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक हल्दी का पानी शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने का काम करता है। जिससे कि इम्यूनिटी मजबूत होती है और मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है। एक रिसर्च के अनुसार हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन यौगिक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के लिए लाभकारी होता है। ये एसिड रिफलक्स और अपच से बचाने में मदद करता है। 

दुबलेपन हैं परेशान तो करें इन 2 चीजों का सेवन, जल्द दिखेगा असर

ajwain water
Image Source : INSTAGRAM/ FF_PHYSIOANDHEALTHCAREajwain water 

अजवाइन इस तरह है लाभकारी
अजवाइन भी गैस की समस्या में आराम दिलाने में मददगार है। इसमें थाइमोल होता है जो अपच को दूर करता है। 

एसिडिटी में आराम पाने के लिए ऐसे बनाएं हल्दी और अजवाइन का पानी 

  • एक गिलास में रात भर एक चम्मच अजवाइन डाल दें
  • अगले दिन एक बर्तन में अजवाइन वाला पानी डालें
  • इस बर्तन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें कच्चा हल्दी डालकर खौलाएं
  • इस पानी को छानकर ठंडा करें
  • इस पानी का रोजाना सेवन करने से एसिडिटी की समस्या में आराम मिलेगा
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।