भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोग ना तो रिश्तों का ख्याल रखते हैं और ना ही अपनी सेहत की चिंता करते हैं बस तनाव लिए घूम रहे हैं जबकि अपनों के लिए बीच रहने उनकी बातें सुनने और थोड़ी देर की हंसी से ना सिर्फ स्ट्रेस, बल्कि 100 बीमारी दूर हो सकती है क्योंकि खुश रहने से ओवरऑल हेल्थ परफेक्ट होती है। हार्ट डिजीज का खतरा काफी हद तक घट जाता है शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे नर्वस सिस्टम का इंफ्लेमेशन भी कम होता है। स्वामी रामदेव तो कई बार ये कह चुके हैं कि खुश रहोगे तो उम्र लंबी होगी खुश रहोगे तो समाज से जुड़ना चाहोगे और समाज से जुड़ोगे तो फिजिकली ऐक्टिव रहोगे योग-प्राणायाम-ध्यान भी रोजाना कर पाओगे। वहीं जो लोग ऐसा नहीं करते वो हर वक्त परेशान और दुखी रहते हैं मेंटल प्रॉब्लम की गिरफ्त में तो आते ही हैं उन्हें तमाम बीमारियां घेर लेती हैं। तो चलिए योग गुरु से आज खुश रहने के उपाय तो जानते ही हैं साथ में बोलने का सलीका भी सीखते हैं ताकि हर हाल में शब्द मरहम का काम करे। परेशान लोगों को भी पॉजिटिविटी से भर दे।
संपादक की पसंद