हाई बीपी में नागफनी के फायदे: आजकल दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सबसे ज्यादा लोग हाई बीपी से परेशान हैं। इसके अलावा ब्लॉकेज और धमनियों से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं जो कि आपको हार्ट अटैक की ओर ले जा सकता है। ऐसी स्थिति में आयुर्वेद में एक कारगर उपाय है नागफनी (nagfani or hawthorn herb)। इन पत्तों के अर्क में कई खास गुण हैं जो कि दिल की बीमारियों से आपको बचा सकते हैं। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
हाई बीपी में नागफनी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये धमनियों को स्वस्थ रखता है। ये इसकी दीवारों को चौड़ा करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर होने की जगह देता है। इसके अलावा इन पत्तों के अर्क में नसों को आराम देने का भी रिलैक्सिंग गुण है जो कि हाई बीपी के लिए जरूरी है।

नागफनी के पॉलिफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बीपी के मरीजों के लिए इसलिए भी कारगर है क्योंकि ये खून को गाढ़ा होने से रोकता है और धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होने देता। इससे आप लंबे समय के लिए हाई बीपी की समस्या से बच सकते हैं।
नागफनी सीने में दर्द (एनजाइना) से निपटने में मदद कर सकती है, जो हृदय में कम रक्त प्रवाह के कारण होता है। दरअसल, नागफनी के एंटी ऑक्सीडेंट्ल ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और सीने में दर्द और बेचैनी को कम करता है।
तो, हाई बीपी के मरीज नागफनी की चाय बनाएं और इसका सेवन करें। आपको बस ये करना है कि पानी गर्म करें और इसमें नागफनी की पत्ती को डालकर उबाल लें। इसमें बाद इसमें थोड़ा सा सौंफ और नमक मिलाएं। पानी को छान लें और शहद मिलाकर इस पिएं।
संपादक की पसंद