1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी में मटके का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे अनगिनत फायदे, इन समस्याओं से भी रहेंगे दूर

गर्मी में मटके का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे अनगिनत फायदे, इन समस्याओं से भी रहेंगे दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 18, 2023 07:08 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 07:08 pm IST

गर्मियों में फ्रिज की बजाय मिट्टी के मटके का पानी पीना सेहत लिए लाभदायक होता है। अगर आप भी इससे होने वाले फायदे जान जाएंगे तो अब से इसी का पानी पिएंगे।

Matke ka pani peene ke fayde- India TV Hindi
Matke ka pani peene ke fayde Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में धूप, धूल और पसीने से हर किसी की हालत तरबतर हो जाती है। ऐसे में लोग इस मौसम में ज़्यादातर लोग फ्रिज के ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं। लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तपती दोपहर में आप ठंडे ठंडे पानी का सेवन कर सकें और आपकी सेहत भी सही रहे, इसलिए मटके का पानी आपके लिए बेहद लाभकारी है।  गर्मियों में आपको सड़क-चौराहों पर मिट्टी के मटके दिख जाएंगे। आज हम आपको इस मिट्टी के मटके में पानी पीने से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।

मिट्टी का पानी होता है शुद्ध

मिट्टी पानी को शुद्ध करने का काम भी करती है। ऐसे में मटके का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। मटके के पानी में सभी जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में अगर पानी में कुछ गंदगी या फिर विषैले पदार्थ होते हैं तो मिट्टी उसे सोखकर पानी को शुद्ध कर देती है। साथ ही मटके के पानी का स्वाद भी आपको जरूर पसंद आएगा।

मिट्ठी के मटके में पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे

पाचन क्रिया होती है बेहतर

मिट्टी के मटके से पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये पाचन क्रिया को बेहतर करने का काम करता है। इसका पानी सामान्य तापमान से थोड़ा ठंडा होता है। जो पीने में केवल स्वाद में अच्छा लगता है बल्कि सुकूनदायक भी होता है।

चिलचिलाती धूप कहीं झुलसा न दे आपका चेहरा, सनबर्न से बचाव के लिए अपनाएं ये Summer Skin Care Tips

पीएच स्तर रहता है संतुलित

मटके यानी कि घड़े का पानी शरीर में पीएच स्तर को संतुलित करने का काम भी करता है। मिट्टी में क्षारीय गुण होते हैं। क्षारीय गुण पानी की अम्लता से प्रभावित होकर शरीर में पीएच स्तर को संतुलित करता है। 

गैस की समस्या से दिलाए निजात

मटके का पानी गैस की समस्या से भी निजात दिलाने का काम करता है। यानी कि अगर किसी को एसिडिटी संबंधी परेशानी है तो ऐेसे में मिट्टी का पानी उसके लिए फायदेमंद होगा। इसके साथ ही पाचन प्रक्रिया ठीक से चलेगी। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से ज्यादातर लोगों को जल्दी सर्दी-जुकाम हो जाता है। लेकिन मिट्टी का पानी बहुत ज्यादा ठंडा नहीं होता। जिस वजह से आप इन छोटी-मोटी बीमारियों से भी दूर रहते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

दिल्ली के कदम कदम पर है ऐतिहासिक धरोहर, इस world Heratigae Day पर घूम आएं ये खूबसूरत जगहें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।