1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में करें खजूर का सेवन, हड्डियां मजबूत होने के साथ ही ये 7 बीमारियां भी रहेंगी दूर

सर्दियों में करें खजूर का सेवन, हड्डियां मजबूत होने के साथ ही ये 7 बीमारियां भी रहेंगी दूर

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Nov 05, 2021 10:32 am IST,  Updated : Nov 08, 2021 04:56 pm IST

सर्दियों में खजूर का सेवन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। ये कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

khajoor health benefits - India TV Hindi
सर्दियों में खजूर खाने के फायदे  Image Source : INDIA TV

सर्दियों में खजूर का सेवन करने से शरीर को दोगुना फायदा मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसे 'वंडर फ्रूट' भी कहा जाता है। इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन्स पाया जाता है जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। खास बात ये है कि इस ड्राई फ्रूट का सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। कुछ लोग ताजा खजूर खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ दूध के साथ शेक बनाकर पीते हैं। आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में खजूर का सेवन करना सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकता है। 

आंखों में जलन-खुजली और ड्राइनेस से हैं परेशान, इन 3 घरेलू उपायों को अपनाने से मिल सकती है राहत

सर्दियों में करें खजूर का सेवन, दूर रहेंगी ये बीमारियां 

पाचन सही रहता है

खजूर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रोजाना 3-4 खजूर भिगोकर खाने से डाइजेशन सही रहता है। 

हड्डियां मजबूत बनती हैं

खजूर में पाया जाने वाला कैल्शियम, पौटैशियम, मैग्निशियम, कॉपर और सेलेनियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। 

बॉडी में बनी रहती है एनर्जी

खजूर कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह शरीर में एनर्जी लेवल को मेंटेन करने का भी काम करता है।

दूर होती है खून की कमी 

नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। आप खजूर का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। 

नहीं लगेंगे दांतों में कीड़े 

cavity
Image Source : FREEPIK.COMकैविटी 

खजूर में फ्लोरीन नामक तत्व पाया जाता है जो दांतों से प्‍लाक हटाकर इन्हें कैविटी से बचाता है। यही नहीं यह टूथ इनेमल को भी मजबूती देता है।  

स्‍किन और बालों के लिए फायदेमंद 

विटामिन C से भरपूर होने के कारण खजूर त्‍वचा के लचीलेपन को बरकरार रखता है जिससे स्किन कोमल बनी रहती है। यह बालों को भी स्‍वस्‍थ बनाए रखता है। 

बढ़ती है आंखों की रोशनी 

रोजाना खजूर का सेवन करना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खजूर में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। 

अन्य फायदे

  1. ब्लड प्रेशर को कम करने में खजूर आपकी मदद कर सकता है।
  2. दूध और खजूर का सेवन खांसी से निजात दिलाता है।
  3. यह अनिद्रा का इलाज करने में भी सहाक होता है। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट पिएं गुड़ और नींबू का ये ड्रिंक, दिखेगा फर्क

सर्दियों में इस तरह से करें 'आंवले' का सेवन, मजबूत बनी रहेगी इम्यूनिटी

सर्दियों में बीमारियों से बचाव करेंगे ये 5 सुपरफूड्स, इम्यूनिटी भी बनेगी मजबूत

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।