1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में बीमारियों से बचाव करेंगे ये 5 सुपरफूड्स, इम्यूनिटी भी बनेगी मजबूत

सर्दियों में बीमारियों से बचाव करेंगे ये 5 सुपरफूड्स, इम्यूनिटी भी बनेगी मजबूत

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Oct 29, 2021 11:49 am IST,  Updated : Oct 29, 2021 11:49 am IST

सर्दियों में बीमारियों से बचाव के लिए भोजन में कुछ चीजें नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। इससे शरीर अंदर से गर्म रहता है। साथ ही सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

turmeric, ginger and jaggery - India TV Hindi
हल्दी, अदरक और गुड़  Image Source : FREEPIK.COM

ठंड लगने की वजह से जुकाम, खांसी होना आम बात है। लेकिन अगर आपको ज्यादा सर्दी लग जाए तो ये कई दिनों तक परेशान कर सकती है। ऐसे में बुखार, बदन दर्द या किसी संक्रमण के होने का खतरा भी बना रहता है। अगर आप सर्दियां शुरू होने से पहले ही अलर्ट हो जाएं और अपनी दिनचर्या के साथ-साथ खानपान का भी खास ख्याल रखें तो बीमारियां आपसे कोसो दूर रहेंगी। आज हम आपको बताएंगे ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपका शरीर अंदर से गर्म रहेगा। साथ ही संक्रमण से बचाव करने में भी मदद मिलेगी। 

सेहत के लिए बेहद गुणकारी है 'सिंघाड़ा', सेवन करने से दूर रहती हैं ये 7 बीमारियां

सर्दियों में इन 5 सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल, दूर रहेंगी बीमारियां 

हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दी के मौसम में हल्दी वाला दूध पीने से शररी को अंदर से गर्माहट मिलती है। 

अदरक 

अदरक का इस्तेमाल सदियों से डायजेशन को सही रखने और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए किया जा रहा है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण एलर्जी पर बेहतरीन काम करते हैं। 

गुड़ 

jaggery
Image Source : FREEPIK.COMगुड़

सर्दियों में गुड़ का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें आयरन, विटामिन-सी, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गुड़ वाली चाय, मूंगफली-गुड़, गूड़ और चना या किसी भी रूप में इसे डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है जिससे मौसमी संक्रमणों की चपेट में आने का जोखिम काफी कम हो जाता है। 

घी 

सर्दियों में रोजाना सिर्फ एक चम्मच घी आपको गर्म और स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। घी को विटामिन-ई और विटामिन-ए का अच्छा सोर्स माना जाता है जो आपको कई बीमारियों से बचाने में सहायक है। सर्दियों के मौसम में नमी की कमी के कारण त्वचा रूखी और खुजलीदार हो जाती है। घी को आहार में शामिल करने से इस समस्या से बचा जा सकता है। 

खजूर 

खजूर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में रोजाना सुबह गर्म दूध के साथ इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। खजूर में मौजूद फाइबर की मात्रा कोलेस्ट्रॉल को कम करती है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

डेंगू से रिकवरी के बाद परेशान कर सकते हैं ये 5 साइड इफेक्ट्स, इन बातों को ध्यान में रखकर करें बचाव

आंखों की रोशनी नैचुरली बढ़ाने में असरदार हैं ये टिप्स, आजमा कर देखिए जरूर

रोजाना खाएं एक उबला अंडा, कोसों दूर भागेगी बीमारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।