1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में इस तरह से करें 'आंवले' का सेवन, मजबूत बनी रहेगी इम्यूनिटी

सर्दियों में इस तरह से करें 'आंवले' का सेवन, मजबूत बनी रहेगी इम्यूनिटी

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Nov 02, 2021 09:07 am IST,  Updated : Nov 02, 2021 09:07 am IST

एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप किसी भी रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

amla health benefits - India TV Hindi
आंवला खाने के फायदे  Image Source : FREEPIK.COM

आंवला का सेवन सर्दियों के समय काफी अच्‍छा माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर ये फल इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक है। साथ ही इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। आंवले का स्वाद खट्टा और हल्का कसैला होता है। यही वजह है कि बहुत से लोग इसे कच्चा खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आपको भी इसका स्वाद नहीं पसंद है तो आप मुरब्बा, अचार, चटनी या जैम बनाकर भी खा सकते हैं।  

विटामिन-सी, फाइबर के अलावा आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। सर्दियों में बहुत से लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। आंवले में फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारण ये पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये थायरॉइड, आंखों की रोशनी में सुधार और वजन कम करने में भी मददगार है। आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ और किन तरीकों से आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। 

ठंड में ज्यादा बढ़ जाता है यूरिक एसिड, कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें 3 चीजें

इस तरह से करें आंवले का सेवन

आंवला फल

सर्दियों में रोजाना 1 से 2 कच्चा आंवला खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।

जूस

सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ आंवले का जूस पीने से पाचन संबंधी परेशानियां दूर रहती हैं। 

आंवला चटनी

amla chutney
Image Source : INSTAGRAM/NAYANAS_FOOD_GALLERYआंवले की चटनी 

 सर्दियों में आंवले की चटपटी चटनी खाने का अलग मजा है। इससे शरीर की उर्जा को बढ़ाया जा सकता है। ध्यान रखें कि अगर आपको कोई विशेष तरह की परेशानी है तो इसका सेवन करने से पहले एक बार डायटीशियन से सलाह जरूर लें। 

चूर्ण

सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद या गर्म पानी के साथ 1 चम्मच आंवला चूर्ण ले सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत रही। साथ ही बाल काले रहेंगे और आंखों की रोशनी भी सही रहेगी। 

आंवला मुरब्बा और अचार

इस सर्दी आप बाजार से ताजे आंवले लेकर आंवला मुरब्बा या अचार बना सकते हैं। इसे स्टोर कर खाया जा सकता है। ये स्किन के लिए फायदेमंद होता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Diwali 2021: दीपावली पर जमकर करें पेट पूजा, इन उपायों की मदद से हजम होगा सब कुछ

डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार है सिंघाड़ा, रोजाना सेवन करने से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

सर्दियों में बीमारियों से बचाव करेंगे ये 5 सुपरफूड्स, इम्यूनिटी भी बनेगी मजबूत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।