1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शाम के नाश्ते में खाएं काला चना, फटाफट वजन होगा कम; सेहत को मिलेंगे और भी फायदे

शाम के नाश्ते में खाएं काला चना, फटाफट वजन होगा कम; सेहत को मिलेंगे और भी फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 15, 2024 06:31 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 06:31 pm IST

अगर शाम के नाश्ते में काला चना खाना शुरू करें तो इससे आपका वजन तेजी से कम होगा साथ ही कुछ और भी बीमारियों पर लगाम लगेगी। चलिए हम आपको बताते हैं आप इसका सेवन कैसे करें।

Health benefits of eating kala chana - India TV Hindi
Health benefits of eating kala chana Image Source : SOCIAL

मोटापे की चपेट में आने के बाद लोग इससे छुटकारा पाने के लिए हज़ार तरह के नुस्खें आज़माते हैं लेकिन कोई उपाय काम नहीं आता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो हम आपके लिए एकदम आसान नुस्खा लेकर आए हैं। जिसे आज़माकर आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। दरअसल शाम में चने का नाश्ता आपके बढ़ते वजन पर लगाम लगा सकता है। चना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर शाम के नाश्ते में काला चना खाना शुरू करें तो इससे आपका वजन तेजी से कम होगा साथ ही कुछ और भी बीमारियों पर लगाम लगेगी। चलिए हम आपको बताते हैं आप इसका सेवन कैसे करें।

पोषक तत्वों से भरपूर है चना

काला चने में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन के बहुत मात्रा में पाए जाते हैं।  शाम के समय इसका सेवन करने से आपका वजन आसानी से कम होगा। अगर आप शाम के समय काला चना खाते हैं तो लंबे वक्त तक आपका पेट भरा रहता है और आपको भूख नहीं लगती है। अगर भूख लगती भी है तो बहुत हेवी खाने का मन नहीं करता है इसलिए रात में आप कम से कम खाएंगे। ऐसे में रात के समय कम खाने से आपका वजन भी तेजी से कम होगा। इसलिए शाम के नाश्ते में चने का इस्तेमल ज़्यादा करें। आप शाम के समय इसका सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं।

इन परेशानियों में भी है कारगर

  1. खून की कमी होती है दूर: काले चने में भरपूर आयरन पाया जाता है जो खून की कमी को आसानी से दूर करता है। इसलिए अगर आप एनीमिया से ग्रसित हैं तो भीगे हुए काले चने को रोजाना खाएं।
  2. आंखों के लिए फायदेमंद: काले चने का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसका सेवन करने से आंखों को देखने की क्षमता और भी मजबूत होती है।
  3. डाइजेशन रहता है बेहतर: भीगा हुआ चना खाने से डाइजेशन मजबूत रहता है। चने में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। फाइबर खाने के पचाने में मदद करता है। जिससे कि पाचन तंत्र अच्छा रहता है।
  4. डायबिटीज में फायदेमंद: काला चना का सेवन कर आप ब्लड शुगर को भी नियंत्रित कर सकते हैं। दरअसल, बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि काला चना शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम कर डायबिटीज को कंट्रोल करता है। 

इस वजह से मकर संक्राति पर खाते हैं दही-चूड़ा और गुड़? सेहत को भी मिलते हैं ज़बरदस्त फायदे

मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो खुशियों में पड़ जाएगी खलल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।