1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. छिलके वाली मूंग दाल के फायदे हैं बेमिसाल, एक साथ करती है कई बीमारियों पर वार, जानें सेवन का सही तरीका

छिलके वाली मूंग दाल के फायदे हैं बेमिसाल, एक साथ करती है कई बीमारियों पर वार, जानें सेवन का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 15, 2024 10:30 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 10:30 pm IST

मूंग को भरपूर पोषक तत्वों के कारण सुपर फ़ूड कहा जाता है। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। जानिए मूंग का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं?

मूंग दाल के फायदे- India TV Hindi
मूंग दाल के फायदे Image Source : SOCIAL

मूंग दाल को भरपूर पोषक तत्वों के कारण सुपर फ़ूड कहा जाता है। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। इसमें कैलोरी कम और फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी और के की मात्रा ज़्यादा होती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह दाल ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाकर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसमें में प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी 6 पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व बेहतरीन सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। जानिए मूंग का सेवन करने से आपकी सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं?

इन परेशानियों में कारगर है मूंग दाल:

  • वजन घटाने में फायदेमंद: अगर आप अपने बढ़त वजन से परेशान हैं तो मूंग दाल का सेवन शुरू करें। यह लो कैलोरी युक्त फ़ूड वजन तेजी से कम कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को फूल रखते हैं जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है। 

  • पाचन करे बेहतर: अगर खाना जल्दी नहीं पचता है तो मूंग दाल आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है। मूंग दाल में मौजूद फाइबर खाना को पचाने में मदद करता है।

  • आंखों के लिए फायदेमंद: विटामिन ए से भरपूर मूंग दाल आंखों की रौशनी की बढ़ाती है। अगर आपके आंखों की रौशनी कमजोर हो गई है तो उसे तेज करने के लिए इस दाल का सेवन रोज़ाना करें। 

  • पेट के लिए लाभकारी: यह दाल पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए लाभकारी है। जिन लोगों को एसिडिटी, अपच और ब्लोटिंग की समस्या ज़्यादा होती है।उन्हें डाइट में मूंग दाल को ज़रूर शामिल करना चाहिए। यह दाल एसिड के स्तर को कम कर, शरीर के पीएच स्तर को रेगुलर करने में मदद करता है। 

  • इम्यूनिटी करे बूस्ट: अगर इम्यूनिटी कमजोर है तो डाइट में मूंग दाल शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पायी जाती है। इस दाल के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ेगी और मौसमी बीमारियों का खतरा महसूस नहीं होगा। 

कब करें और कैसे करें सेवन?

मूंग का सेवन आप दाल के रूप में कर सकते हैं। साथ ही आप अगर इसे अंकुरित कर कच्चा या उबाल कर कहते हैं तब भी बहुत ज़्यादा फायदा मिलेगा। अंकुरित दाल का सेवन सुबह नाश्ते के रूप में कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।