1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट अटैक के बढ़ते मामले के बीच इंटरनेशल डॉक्टर ने दी सलाह, एक गोली बचाएगी लोगों की जान!

हार्ट अटैक के बढ़ते मामले के बीच इंटरनेशल डॉक्टर ने दी सलाह, एक गोली बचाएगी लोगों की जान!

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 06, 2022 11:43 am IST,  Updated : Dec 06, 2022 11:59 am IST

आज युवा वर्ग में हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ समय से कई लोग इस 'साइलेंट किलर' की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी का नतीजा है कि ट्विटर पर #HeartAttack ट्रेंड कर रहा है।

Heart Attack- India TV Hindi
Heart Attack Image Source : FREEPIK

नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई एक-दूसरे से आगे निकल जाना चाहता है। कभी न खत्म होने वाली जिंदगी की इस रेस में भागते हुए लोग ये भूल जाते हैं कि सेहत है तो सबकुछ है। अगर किसी का स्वास्थ्य गड़बड़ है तो वह कितना भी चाह लें अपने कार्यों को अच्छे से नहीं कर सकता है। वहीं उस कामयाबी का भी कोई मतलब नहीं रह जाता है जिसे आप सेलिब्रेट न सके। आज दो पल में ही अचानक लोग काल के गाल में समा जा रहे हैं। हाल ही में हार्ट अटैक से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बड़े-बड़े सेलिब्रिटिज से लेकर आम जनता तक शामिल है। इनमें कई नाम तो ऐसे हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। इसके बावजूद हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली।

हाल ही में हार्ट अटैक से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दीपेश भान, सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, और सिंगर केके की मौत हो गई। इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला, श्रीदेवी, प्रवीण सोबती जैसे कलाकार भी हार्ट अटैक की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

हार्ट अटैक (Heart Attack) के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके प्रति समय रहते हुए सर्तक हो जाना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। ट्विटर पर भी हार्ट अटैक ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में इंटनेशनल डॉक्टर एडमॉन्ड फर्नांडेस ने हार्ट अटैक से बचने की सलाह ट्विटर (Twitter) पर शेयर की है।

उन्होंने हार्ट अटैक के खतरे को देखते हुए बताया कि Aspirin की टेबलेट साथ हमेशा अपने साथ रखें। अगर आपको अचानक  सीने में दर्द, गर्दन, बाएं हाथ में दर्द हो रहा है तो इसे जल्दी से खा लें। सीने में दर्द को गैस्ट्रिक दर्द समझ कर नजरअंदाज ना करें। 300 एमजी वाली इस गोली को हार्ट अटैक आने पर मरीज को दे दिया जाए तो हो सकता है कि उसकी जान बच जाए। ये गोली स्थिति को थोड़ा स्थिर कर सकती है लेकिन मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी है।

हार्ट अटैक के लक्षण

  • सीने में दर्द महसूस होना
  • अधिक पसीना आना
  • बैचेनी महसूस होना
  • सांस फूलना

ये भी पढ़ें-

इन उम्र के लोगों में होता है हर्निया का खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए इससे बचाव के तरीके

कम उम्र में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले? इन चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक

जिम करते हुए एक और एक्टर की हुई मौत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये लापरवाही?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।