1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुनिया का सबसे मीठा फल है अंजीर, लेकिन डायबिटीज में ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

दुनिया का सबसे मीठा फल है अंजीर, लेकिन डायबिटीज में ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 11, 2024 01:14 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 01:14 pm IST

Fig In Diabetes: अंजीर दुनिया के सबसे मीठे फलों में शामिल है, लेकिन ये डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। अंजीर में 63% शुगर होता है बावजूद इसके ये ब्लड शुगर को काबू करने का दम रखता है। जानिए डायबिटीज में अंजीर का कैसे करें इस्तेमाल?

Fig In Diabetes- India TV Hindi
डायबिटीज में अंजीर Image Source : INDIA TV

अंजीर दुनिया के सबसे मीठे फलों की सूची में शामिल है। अंजीर में सबसे ज्यादा मिठास होती है, लेकिन फिर भी ये शुगर के मरीज के लिए फायदेमंद साबित होता है। अंजीर खाने के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन बी6 और विटामिन के से भरपूरह अंजीर सेहत के लिए खजाना है। अंजीर में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शुगर को कम कर डायबिटीज को खत्म करने में मदद करते हैं। अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम होता है, यानि इसे खाने से खून में ग्लूकोज तेजी से नहीं बढ़ता। जानिए डायबिटीज में अंजीर खाने से क्या फायदा होता है और इसका सेवन कैसे करना चाहिए।

डायबिटीज में अंजीर

हमारे शरीर को एनर्जी और सभी कामों को करने के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है। लेकिन जब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने लगती है तो इससे डायबिटीज जैसी बीमारी पैदा होती है। डायबिटीज में ब्लड ग्लूकोज को कम रखने के लिए अंजीर का उपयोग किया जाता है। अंजीर एक पौष्टिक और ताकतवर ड्राई फ्रूट है। इसके सेवन से हाई ब्लड शुगर कम रहता है। अंजीर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं तो खून से एक्स्ट्रा ग्लूकोज को निकालने की क्षमता रखते हैं। 

अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है कम

अगर आप अंजीर को फल के रूप में खाते हैं तो ये ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। ताजा अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 51 और सूखे अंजीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 61 के करीब होता है। ये लो से मॉडरेट जीआई रेंज में आता है। इस तरह के फूड्स को खाने के तुरंत बाद ग्लूकोज लेवल नहीं बढ़ता है।

पेट की बीमारियों का दुश्मन है अंजीर

​अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या रहती है जैसे पेट ठीक से साफ नहीं होना, या फिर कब्ज और अपच बनी रहती है तो आपको अंजीर जरूर खानी चाहिए। अंजीर में सॉल्यूबल और डाइटरी फाइबर काफी पाया जाता है जिससे शुगर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। अंजीर खाने से ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता है। इससे डायजेशन मजबूत होता और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

अंजीर को पानी में भीगोकर खाने के फायदे

अगर आप अंजीर खाते हैं तो इन्हें पानी में भिगोकर खाएं। भीगी हुई अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे अंजीर काफी मुलायम हो जाती हैं जिसे आसानी से पचाया जा सकता है। अंजीर खाने से शरीर को बहुत पोषण मिलता है।

काजू-बादाम की कीमत से सस्ती, लेकिन शरीर को देती हैं आग जैसी गर्मी, मिलाकर खाएं ये 2 चीजें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।