1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट में गैस बनने से परेशान रहते हैं तो इस मैजिकल चूर्ण से छूमंतर होगी परेशानी

पेट में गैस बनने से परेशान रहते हैं तो इस मैजिकल चूर्ण से छूमंतर होगी परेशानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2020 11:36 am IST,  Updated : Jun 22, 2020 11:39 am IST

वैसे तो हमारे किचन में ढ़ेरों ऐसी चीज है जिनका सेवन करने से आपको एसिडिटी से निजात मिल जाएगा, लेकिन आप कोई ऐसा उपाय सर्च कर रहे हैं जिससे आपको तुरंत लाभ मिले तो खाएं ये चूर्ण।

गैस की समस्या से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा- India TV Hindi
गैस की समस्या से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा Image Source : TWITTER/DAILYTRICSTIPS

खराब खानपान और दिनचर्या के कारण पेट में गैस बनना एक आम समस्या बन गई है। जिससे हर तीसरा व्यक्ति परेशान रहता हैं। एसिडिटी के कारण सीने में दर्द तो कई बार सिर में दर्द होने की समस्या हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए हम कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। जिससे कुछ देर या दिन के लिए तो आराम मिल जाती है। इसलिए गैस को भगाने के लिए दवाओं की बजाय आपके किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करें। जिससे एसिडिटी से निजात मिलने के साथ-साथ पाचन तंत्र भी सही रहेगा। जी हां आपके किचन में मौजूद जीरा, हींग, अजवाइन और काला नमक काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

गैस की समस्या से निजात पाने का मैजिकल चूर्ण

वैसे तो हमारे किचन में ढ़ेरों ऐसी चीज है जिनका सेवन करने से आपको एसिडिटी से निजात मिल जाएगा, लेकिन आप कोई ऐसा उपाय सर्च कर रहे हैं जिससे आपको तुरंत लाभ मिले तो अपनाएं ये चूर्ण। जानिए बनाने की विधि।  

मुंह में बार-बार निकल रहे हैं छाले तो अपनाइएं ये घरेलू उपाय, जड़ से हो जाएंगे खत्म

चूर्ण बनाने के लिए सामग्री

2 चम्मच अजवाइन,

2 चम्मच जीरा
एक चौथाई चम्मच हींग
1 चम्मच काला नमक 

माइग्रेन के दर्द में तुरंत आराम दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, हर तरीका है असरदार

ऐसे बनाएं ये चूर्ण

सबसे पहले अजवाइन और जीरा को तवा में हल्का भून लेंगे। इसके बाद सभी चीजों को ग्राइंडर मे डालकर महीन पीस लें। रोजाना रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ आधा चम्मच  लें।

एसिडिटी में कैसे होगा कारगर

अजवाइन
इसमें भरपूर माज्ञा में प्रोटीन, फाइबर, फैट, कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ कैल्शियम, थायमीन, राइबोफ्लेविन, आयरन, फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो गैस की समस्या से निजात दिलाने में कारगर है।

 

जुकाम-बुखार होने से पहले बॉडी को मिलते हैं ये 4 संकेत, जानें लक्षण और बचने का घरेलू उपाय

काला नमक
काला नमक में सोडियम क्लोराइड, सल्फेट, मिनरल्स, आयरन के साथ मैग्नीशियम पाया जाता है जो एसिडिटी को जड़ से खत्म कर देता है। 

हींग 
हींग में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में कारगर है। 

 

खाली पेट ऐसे करें साबुत धानिया का सेवन, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

जीरा
जीरा में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये कब्ज, दस्त और एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।