1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये 4 फल एसिडिटी की समस्या में देंगे राहत, आज से ही खाना कर दें शुरू

ये 4 फल एसिडिटी की समस्या में देंगे राहत, आज से ही खाना कर दें शुरू

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 27, 2021 05:31 pm IST,  Updated : Jun 27, 2021 05:31 pm IST

अगर आप गैस की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें। इससे इस समस्या में आपको आराम मिल सकता है।

Acidity and coconut water - India TV Hindi
Acidity and coconut water  Image Source : INSTAGRAM/FOODOHOLIC_

एसिडिटी की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ये समस्या खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है। ज्यादातर लोगों को गैस की दिक्कत ज्यादा खट्टा खाना, मसाले वाले खाने का अधिक सेवन करने, पानी कम पीने और बहुत देर तक एक ही जगह बैठने की वजह से होती है। अगर आप गैस की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें। इससे इस समस्या में आपको आराम मिल सकता है।

प्रोटीन का ज्यादा सेवन सेहत के लिए खतरनाक, जानें एक दिन में कितना प्रोटीन लेना जरूरी

watermelon
Image Source : INSTAGRAM/VASILIS_MPELEKOSwatermelon 

तरबूज करें डाइट में शामिल

अगर आप नैचुरल तरीके से एसिडिटी की समस्या में आराम पाना चाहते हैं तो तरबूज को डाइट में शामिल करें। तरबूज में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो डाइजेशन को बढ़िया रखता है। इसके साथ ही खाने को पचाने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप एसिडिटी की समस्या से नैचुरल तरीके से राहत चाहते हैं तो तरबूज खाना आज से शुरू कर दें।

खीरा देगा राहत
खीरा खाना किसे पसंद नहीं होता। कई लोग तो ऐसे होते हैं कि अगर सलाद में खीरा नहीं हुआ तो उनका पेट भी नहीं भरता। लेकिन क्या आपको पता है खीरे का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या में राहत मिल सकती है। खीरे में प्रचुर मात्रा में पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रहता है। गर्मी में खीरा खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसे खाने से एसिड रिफ्लैक्स कम हो जाता है जिससे कि एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है।

Coconut water
Image Source : INSTAGRAM/FOODHUNTNEPALcoconut water 

पिएं नारियल पानी
अगर आपको गैस की समस्या है तो आप डाइट में नारियल पानी शामिल करें। नारियल पानी को सुबह पीने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। जिससे कि गैस की समस्या में आराम मिलता है। नारियल पानी में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है। 

4 चीजों के साथ ना खाएं सेब, फायदे की जगह सेहत को होगा नुकसान

केला भी करेगा समस्या दूर
केला का सेवन करने से भी आपको काफी हद तक गैस की समस्या में आराम मिलेगा। केले में एसिड रिफ्लैक्स होता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व म्यूकस पैदा करते हैं। इससे पीएच का स्तर कम होता है और एसिडिटी की समस्या कंट्रोल होती है।

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।