1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 4 चीजों के साथ ना खाएं सेब, फायदे की जगह सेहत को होगा नुकसान

4 चीजों के साथ ना खाएं सेब, फायदे की जगह सेहत को होगा नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 26, 2021 10:47 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 11:56 pm IST

इस बात का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है कि सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ चीजें हैं जिन्हें सेब खाने के बाद नहीं खाना चाहिए।

Apple- India TV Hindi
Apple Image Source : INSTAGRAM/ CANASTAS.QHALI

ये तो आपने कई लोगों से सुना होगा कि सेब सेहत के लिए बेहतरीन होता है। यहां तक कि हर किसी को दिन में एक सेब जरूर खाने के लिए कहा जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है कि सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ चीजें हैं जिन्हें सेब खाने के बाद नहीं खाना चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट सेब के सिरके का करें सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

ना खाएं दही

अगर आपने ने कुछ देर पहले ही सेब खाया है तो उसके बाद तुरंत दही ना खाएं। अगर आपको दही खाना भी है तो कम से कम 2 घंटे की गैपिंग होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही और सेब दोनों की तासीर ठंडी होती है। इन दोनों को साथ खाने से आपको जुकाम हो सकता है।

पानी पीने से बचें
अगर आप सेब खाने के बाद पानी पीते हैं तो इस आदत को बदल लें। अगर आप सेब खाने के बाद पानी पीते हैं तो इससे आपका पीएच लेवल बिगड़ सकता है। जिससे आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं। इनमें चेहरे पर झुर्रियां आना, पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी की समस्या शामिल है।

apple
Image Source : INSTAGRAM/ ROBERT.PICSapple 

डाइट में जरूर शामिल करें दही, एक साथ कई बीमारियों से करेगा बचाव

ना करें खट्टी चीजों का सेवन
सेब को खाने के बाद खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। सेब में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसे खाने के बाद खट्टे फलों को खाने से शरीर में साइट्रिक एसिड बढ़ सकता है। इसकी वजह से पेट में जलन हो सकती है। इसलिए सेब खाने के बाद नींबू का रस जैसे खट्टी चीजों को खाना से परहेज करना चाहिए।

ना पिएं दूध
सेब खाने के बाद दूध को पीने से भी बचें। सेब खाने के बाद दूध को पीने से आपको डाइजेशन की दिक्कत हो सकती है। 

सेब खाने का ये है सही वक्त 
कई लोग ऐसे होते हैं कि वो किसी भी वक्त सेब खा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए..क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकता है। सेब को खाने का सही वक्त सुबह है। आप सेब को सुबह नाश्ते के बाद खा सकते हैं। इस समय सेब खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसलिए हमेशा इसी वक्त सेब खाएं। अगर आप सेब को शाम के वक्त खाएंगे तो ये आपके डाइजेशन सिस्टम पर खराब असर डाल सकता है। 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।