1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Home Remedies For Breath: मुंह की बदबू करती है शर्मिंदा? इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं दुर्गन्ध से छुटकारा और लें खुलकर सांस

Home Remedies For Breath: मुंह की बदबू करती है शर्मिंदा? इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं दुर्गन्ध से छुटकारा और लें खुलकर सांस

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 03, 2022 11:26 pm IST,  Updated : Dec 03, 2022 11:26 pm IST

Home Remedies For Bad Breath: मुंह के अंदर बैक्टीरिया और हाइजीन की कमी जैसे कई कारणों की वजह से मुंह में बदबू की समस्या होने लगती है। इन कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप मुंह की बदबू को दूर कर सकते हैं।

Home Remedies For Breath- India TV Hindi
Home Remedies For Breath Image Source : FREEPIK

मुंह से बदबू आने से कई लोगों काफी निराश हो जाते हैं। कुछ लोगों के लिए बहुत ही बुरा अनुभव होता है। अक्‍सर ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के मुंह से बदबू आ रही होती है और उस इंसान को इस बारे में पता भी नहीं चलता। ऐसे में लोग धीरे-धीरे उससे दूरी बनाने लगते हैं। अगर ये बात पता चल जाए कि आपके मुँह से बदबू आती है तो इस कारण दूसरों से बातचीत करने मे भी हिचकिचाते हैं। मुंह से बदबू आने से लोगों का आत्मविशवास कमजोर हो जाता है। अगर कोई आपकी इस समस्‍या के बारे में खुल कर बोल दे, तब तो बहुत ही शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे में मुंह से आने वाली बदबू को हटाने के लिए आप इन कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस शर्मिंदगी से बच सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप घर पर अपने मुंह की बदबू को किस तरह दूर कर सकते हैं।

भरपूर पिएं पानी

आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन शरीर में पानी की कमी की वजह से भी सांसों से बदबू आने लगती है, इसलिए रोज़ना दिन में 8-10 गिलास पानी ज़रूर पियें। ऐसा करने से आपकी मुँह से जो स्मेल आ रही है वो कम हो जाएगी।

लौंग का इस्‍तेमाल

लौंफ सिर्फ आपके दांत के दर्द को कम करने में ही असरदार नहीं है, बल्कि आपकी मुंह से आने वाली दुर्गन्ध को भी खत्म करने में भी बेहद कारगर है। इसलिए खाना खाने के बाद लौंग चबाएं। लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सांस की बदबू से छुटकारा दिला सकते हैं।

ग्रीन टी और पुदीने  

ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से मुंह की बदबू को कम किया जा सकता है। ग्रीन टी पीने से आपकी बैड ब्रीथ खत्म हो जाएगी। सांस की बदबू को दूर करने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल करें। पुदीना आपकी साँस को तरोताजा करेगा। इसलिए रोज़ना पुदीने की पत्तियों को चबाएं। या उसकी चाय बनाकर पियें। 

Foods To Avoid In Winter: सर्दियों में इन चीज़ों का सेवन करने से बिगड़ने लगेगी सेहत, आज से ही कर लें तौबा

अनार का छिलका

अनार हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका छिलका भी कम नहीं है। अनार के छिलके को  अच्छी तरह उबाल लें और उसे छानकर उसी पानी से कुल्ला करें। इससे सांसों से आने वाली बदबू धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Orange Peel Benefits: संतरे के छिलके से स्किन की समस्याओं सहित इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, जानें इस्तेमाल करने का आसान तरीका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।