1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में कारगर होंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें इस्तेमाल

फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में कारगर होंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 17, 2021 02:45 pm IST,  Updated : May 17, 2021 02:45 pm IST

फंगल इंफेक्शन की समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। जिसका अपना साइड इफेक्ट होता है। आप चाहे तो इन घरेलू नुस्खों के द्वारा आसानी से इस इंफेक्शन को काफी हद तक खत्म कर सकते हैं।

फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में कारगर होंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें इस्तेमाल- India TV Hindi
फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में कारगर होंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें इस्तेमाल Image Source : FREEPIK

फंगल इंफेक्शन एक तरह का स्किन संबंधी इंफेक्शन है। कफ और पित्त दोष होने के कारण अधिकतर इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार फंगल इंफेक्शन के कारण स्किन में सफेद रंग के चकत्ते भी पड़ जाते हैं। इसे समय रहते सही करना बेहद जरूरी है। अगर इसका सही समय में इलाज नहीं कराया तो स्किन के साथ-साथ हड्डियों, ऊतक और शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। 

फंगल इंफेक्शन की समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। जिसका अपना साइड इफेक्ट होता है। आप चाहे तो इन घरेलू नुस्खों के द्वारा आसानी से इस इंफेक्शन को काफी हद तक खत्म कर सकते हैं। 

 

हल्दी

इसमें एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसके लिए कच्ची हल्दी को पीसकर या फिर पाउडर का गाढ़ा पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगा लें। इससे इंफेक्शन के कारण पड़ने वाले दाग से भी निजात मिलेगा। 

नीम
नीम स्किन संबंधी हर इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करती है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करके नहा लें। इसके अलावा आप चाहे तो रोजाना 3-4 पत्तियों को चबा लें। 

लहसुन
लहसुन में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। थोड़ी सी लहसुन की कली लेकर पीस लें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। आपको थोड़ी जलन हो सकती हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

एलोवेरा
एलोवेरा में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुए पाए जाते हैं जो स्किन संबंधी किसी भी समस्या को सही कर देता है। थोड़ा सा जेल लेकर प्रभावित जगह पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़े। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा। 

नारियल तेल
नारियल तेल में फैटी एसिड होता है जो फंगसाइड के रूप में काम करता है। इसका इस्तेमाल करके आसानी से फंगल इंफेक्शन से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप प्रभावित जगह पर दिन में 3-4 बार तेल लगाए।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।