1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लूज मोशन की समस्या से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें सेवन

लूज मोशन की समस्या से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2021 11:24 am IST,  Updated : Mar 09, 2021 11:24 am IST

आमतौर पर लूज मोशन की समस्या वात, पित्त और कफ दोष असंतुलित होने के कारण हो जाता है। जिसके कारण शरीर की पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है।

लूज मोशन की समस्या से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
लूज मोशन की समस्या से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें सेवन Image Source : FREEPIK

लूज मोशन की समस्या से नवजात बच्चे से लेकर बड़े- बुजुर्ग को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यह एक बहुत ही आम बीमारी है। अगर किसी व्यक्ति को बार-बार स्टूल हो रहा है तो इसे डायरिया या लूज मोशन की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे समय में रोकना बहुत ही जरुरी हैं। दस्त की समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहे तो घरेलू नुस्खों के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

आमतौर पर लूज मोशन की समस्या वात, पित्त और कफ दोष असंतुलित होने के कारण हो जाता है। जिसके कारण शरीर की पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है। इससे आपके द्वारा खाया हुआ खाना अच्छे से नहीं पच पाता है। 

खर्राटे के कारण हो सकता है बीपी, शुगर का अटैक, स्वामी रामदेव से जानिए कारगर इलाज

लूज मोशन के लिए कारगर घरेलू नुस्खे

धनिया

लूज मोशन की समस्या होने पर मरीज को अधिक प्यास लगने लगती हैं। ऐसे में सूखी धनिया काफी कारगर हो सकती हैं। इसके लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच सूखा धनिया जालकर उबला लें। जब यह ठंडा हो जाए तो थोड़ा-थोड़ा करके पिएं। 

यूरिक एसिड के बढ़े होने पर ना खाएं ये 4 चीजें, बढ़ जाएगी और परेशानी

नींबू
नींबू का रस भी लूज मोशन को रोकने में मदद करता है। इसके लिए एक कप ताजे पानी में 1 चम्मच नींबू के रस में मिला लें। रोजाना खाली पेट और खाने के बाद दिन में 3 बार पिएं। इससे आपकी आंतों की सफाई हो जाएगी। 

जीरा
लूज मोशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आधा चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर को 1 कप दही या फिर मट्ठे के साथ मिलाकर पिएं।

7 दिनों में खर्राटे को कंट्रोल करने में कारगर होगे ये आयुर्वेदिक उपाय, टॉन्सिल से भी मिलेगी राहत 

सौंफ
एक छोटा चम्मच कच्ची सौंफ, एक चम्मच भुनी हुई सौंफ को बराबर मात्रा में मिला लें। सुबह और शाम आधा-आधा चम्मच लेने से लाभ मिलेगा। 

पपीता
कच्चे पपीते के 4-5 टुकड़े को उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करे। इससे दस्त की समस्या से निजात मिलेगा। 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।