1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. साइनस में इन घरेलू नुस्खों से जल्दी मिलेगा आराम, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

साइनस में इन घरेलू नुस्खों से जल्दी मिलेगा आराम, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2020 09:25 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 09:40 pm IST

साइनस की समस्या बदलते मौसम में और भी बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आपको बहुत आराम मिलेगा।

Haldimilk- India TV Hindi
Haldimilk Image Source : INSTAGRAM/EFFECTIVE_EATING

साइनस की समस्या बदलते मौसम में और भी बढ़ जाती है। साइनस में नाक का बंद होना, सिर में दर्द होना, नाक से पानी गिरना, बलगम बहुत ज्यादा जकड़ जाना हैं। यहां तक कि कुछ लोगों के चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। साइनस बीमारी में दवा के साथ साथ आप कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों से आपको बहुत आराम मिलेगा। जानें साइनस के घरेलू उपचार...

Onion Juice
Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSALAYALAMOnion 

इस्तेमाल करें लहसुन और प्याज

प्याज और लहसुन का सेवन साइनस के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। इन दोनों चीजों को साइनस के मरीज अपने भोजन में जरूर शामिल करें। ये दोनों चीजें बलगम को खत्म करने के अलावा उसे शरीर से बाहर निकालने का भी काम करता है। इसके अलावा आप प्याज और लहसुन को पानी में उबाल कर उसकी भाप लें। इससे भी साइनस में आराम मिलेगा।

 शहद मिलाकर पीएं हल्दी का दूध
हल्दी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। अगर आप साइनस के मरीज हैं तो एक गिलास दूध में चुटकीभर हल्दी और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर करीब दो हफ्तों तक पीएं। ऐसा करने से आपको साइनस में जल्द ही आराम मिल जाएगा। 

काली मिर्च भी असरदार
काली मिर्च भी साइनस में असरदार है। एक कप कोई भी सूप लें और उसमें एक छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर डालें। इस सूप को धीरे-धीरे पीएं। ऐसा एक हफ्ते में तीन से चार बार करें। काली मिर्च के सेवन से साइनस से आने वाली सूजन कम हो जाएगी साथ ही बलगम भी सूख जाएगा। 

दालचीनी का भी करें सेवन
दालचीनी भी साइनस का रामबाण इलाज है। दालचीनी में साइनस पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने में मदद करती है। इसके सेवन के लिए बस आप एक गिलास गरम पानी लें और उसमें एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करें। इसके साथ ही दिन में एक बार इसे पीएं। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से आपको साइनस में आराम मिलेगा। 

Lemon
Image Source : PINTERESTLemon

नींबू और शहद का करें इस्तेमाल
नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन भी साइनस में असरदार है। एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ें और उसमें एक चम्मच शहद को मिलाएं। इसे करीब दो से तीन हफ्ते तक रोजाना सुबह पीएं। ये साइनस के दर्द को दूर करता है। साथ ही नाक की नली को साफ भी करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।