1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात को त्रिफला खाने से घटती है पेट की चर्बी, जानिए वजन कम करने के शानदार आयुर्वेदिक उपाय

रात को त्रिफला खाने से घटती है पेट की चर्बी, जानिए वजन कम करने के शानदार आयुर्वेदिक उपाय

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 19, 2021 02:35 pm IST,  Updated : Oct 19, 2021 02:37 pm IST

लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ आयुर्वेद के इन उपायों का नियमित पालन करने से शरीर में जमा फैट बहुत आसानी से कम हो सकता है।

Home remedies for weight loss - India TV Hindi
Home remedies for weight loss  Image Source : FREEPIK.COM/ INSTA/MORELIFEMARKET

बढ़ा हुआ वजन आज के समय की सबसे प्रमुख समस्याओं में से एक है। खासतौर पर शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग मोटापे की चपेट में हैं। एक ओर जहां मोटापे की समस्या का सामना कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कई अन्य बीमारियों के भी चपेट में आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार हर चौथा शख्स मोटापे की समस्या से परेशान हैं। आमतौर पर बहुत से लोगों के लिए वजन कम करना बहुत बड़ी समस्या नहीं है। लेकिन पेट के आसपास जमा फैट को कम करने में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ती है। 

स्वामी रामदेव के अनुसार सर्दियों में अधिकतर लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते अच्छा खानपान के साथ लाइफस्टाइल का ध्यान रखें। रोजाना 30 मिनट योग करने के साथ इन आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं।  

ठंड में वजन बढ़ने के 5 बड़े कारण, स्वामी रामदेव से जानिए मोटापे से छुटकारा पाने का बेस्ट फॉर्मूला

मोटापा घटाने के लिए कारगर घरेलू नुस्खे

  1. दिनभर सिर्फ गर्म पानी पीएं। स्वामी रामदेव के अनुसार गुनगुना पानी पीने से मेटाबोलिज्म एक्टिवेट हो जाते है और वजन कम करने में मदद करता है। इससे न केवल बॉडी हाइड्रेट होती है बल्कि पेट पर जमा अतिरिक्त वसा घट जाता है। 
  2. रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें। इससे वजन कम करने के साथ आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा। इसके साथ ही यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है।
  3. सुबह खाली पेट नींबू-पानी लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद और चुटकीभर हल्दी डाल सकते हैं।
  4. नाश्ते में लौकी की जूस पिएं। इसके अलावा लौकी की सब्जी, सूप भी पी सकते हैं। 
  5. अदरक-नींबू की चाय पीएं। क्योंकि अदरक में थर्मोजेनिक एजेंट होता है जो फैट को कंट्रोल करने में मदद करता है। 
  6. वजन कम करने के लिए दालचीनी का सेवन करें। इसके लिए 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 ग्राम पानी में उबालें और इसे कप में छान लें और 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं।
  7. गर्म पानी में अदरक, हल्दी, शहद मिलाकर पीएं।
  8. मोटापे से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट गोधन अर्क पी सकते हैं। अगर आपको स्वाद सही नहीं लग रहा हैं तो थोड़ा सा शहद मिला लें।
  9. नींबू पानी और त्रिफला पानी पीने से भी फायदा मिलेगा।
  10. अश्वगंधा के पत्तों का सेवन करें।  इसके अलावा एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर और शहद मिलाकर रोजाना सेवन करने से मेटाबोलिज्म और पाचन बेहतर होता है।

Dengue Symptoms: डेंगू के शुरूआती लक्षणों को पहचानिए ताकि समय रहते मिले इलाज

फॉलो करें ये टिप्स

  1. अनाज, चावल, नमक आदि का सेवन कम कर दें।
  2. खूब सलाद खाएं। खाना खाते समय सबसे पहले सलाद, फल खाएं। उसके बाद पका हुआ खाना खाएं।
  3. 1-2 चम्मच गाय के घी रोजाना खाएं।
  4. उबली हुई हरी सब्जियों का सेवन करें।
  5. खाने के 1 घंटे बाद पानी पीएं

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।