1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जोड़ों में जम रहे यूरिक एसिड के क्रिस्टल को चूकनाचूर कर देगी ये चीज, दर्द और सूजन भी हो जाएगी कम

जोड़ों में जम रहे यूरिक एसिड के क्रिस्टल को चूकनाचूर कर देगी ये चीज, दर्द और सूजन भी हो जाएगी कम

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Sep 09, 2025 12:23 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 12:23 pm IST

Fastest Way To Cure Uric Acid: यूरिक एसिड की समस्या पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ने लगी है। आयुर्वेदिक उपाय और कुछ घरेलू नुस्खों से इसे कम किया जा सकता है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए ये उपाय अपना सकते हैं।

यूरिक एसिड कम करने के असरदार उपाय- India TV Hindi
यूरिक एसिड कम करने के असरदार उपाय Image Source : FREEPIK

जोड़ों में दर्द, टखनों में सूजन और लालिमा आना सामान्य नहीं है। ये बढ़े हुए यूरिक एसिड के लक्षण हैं। अगर आपको भी जॉइंट्स में दर्द रहता है तो एक बार अपना यूरिक एसिड जरूर चेक करवा लें। खराब लाइफस्टाइल की वजह से हाई यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हम सभी के शरीर में यूरिक एसिड होता है जिसे किडनी फिल्टर करके निकाल देती है। लेकिन जब यूरिक एसिड बढ़ने लगता है तो ये जोड़ों में क्रिस्टल की तरह जमा हो जाता है। इससे ज्वाइंट पेन होता है। जोड़ों में तेज दर्द और सूजन होने लगती है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए कुछ उपाय असरदार साबित होते हैं। हाई यूरिक एसिड को इन नुस्खों से कम किया जा सकता है।

यूरिक एसिड कम करने के असरदार उपाय

यूरिक एसिड में आंवला- यूरिक एसिड के मरीज को आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए। आंवला में विटामिन सी और भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जिससे लिवर और किडनी का फंक्शन बेहतर होता है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और बढ़ रहा यूरिक एसिड कंट्रोल होता है। आप आंवला का जूस पी सकते हैं। आंवला की चटनी खा सकते हैं या आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

यूरिक एसिड में अलसी- हाई यूरिक एसिड के मरीज के लिए अलसी फायदेमंद है। आप भीगी हुई अलसी खा सकते हैं। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जिससे जोड़ों के दर्द और सूजन कम होती है। अलसी यूरिक एसिड को बैलेंस करती है। इसके लिए 1 चम्मच अलसी के बीज 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह ये पानी छानकर पी लें। 

यूरिक एसिड में सेब का सिरका- एप्पल साइडर विनेगर हाई यूरिक एसिड को कम करने में असरदार माना जाता है। सेब का सिरका शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे यूरिक एसिड में होने वाली सूजन कम होती है। दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका डालकर पी लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।