1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कूल्हे की चर्बी को 7 दिन में घटा देंगे ये घरेलू नुस्खे, करें ऐसे इस्तेमाल गजब का दिखेगा फर्क

कूल्हे की चर्बी को 7 दिन में घटा देंगे ये घरेलू नुस्खे, करें ऐसे इस्तेमाल गजब का दिखेगा फर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 11:57 pm IST

अगर आप भी कूल्हे की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। इसे अपनाकर आप कूल्हे में जमा फैट से चंद दिनों में ही निजात पा सकते हैं।

Fat- India TV Hindi
Fat Image Source : INSTAGRAM/HEALTHY_FITNESS44S0

कई बार शरीर के उस हिस्से में फैट जमने लगता है जिसके बारे में लोग बात करने से थोड़ा हिचकते हैं। शरीर का ये हिस्सा कूल्हा है। कूल्हे की चर्बी की वजह से शरीर अपने आप बेडौल लगने लगता है। कई बार तो शरीर के इस हिस्से में इतना ज्यादा फैट इकट्ठा हो जाता है कि देखने में भी बहुत खराब लगता है। अगर आप भी कूल्हे की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। इसे अपनाकर आप कूल्हे में जमा फैट से चंद दिनों में ही निजात पा सकते हैं। 

पुराने से पुराना चोट का निशान हो जाएगा गायब, बस ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे और देखें गजब का असर

नारियल का तेल 

नारियल का तेल कूल्हे के फैट को कम करने का कारगर उपाय है। इसके लिए बस आपको नारियल के तेल से कूल्हे की मसाज करनी होगी। नारियल के तेल को हल्का का गर्म करें और उससे करीब 10 मिनट तक मसाज करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे कू्ल्हे की चर्बी घटने लगेगी।

Vinegar and oil
Image Source : INSTAGRAM/MONIE_SKIN_CAREVinegar and oil 

विनेगर 
विनेगर और नारियल तेल का कॉम्बिनेशन भी कूल्हे की चर्बी को कम करने के बेहतरीन उपाय है। इसके लिए बस आप तीन चम्मच विनेगर लें और उसमें नारियल का तेल या फिर ऑलिव ऑयल को मिला लें। अब इस मिश्रण से कूल्हे की करीब 30 मिनट तक मसाज करें। ऐसा दिन में कम से कम दो बार करें। ऐसा करने से कूल्हे की चर्बी घटने लगेगी।

शरीर पर है तिल की भरमार तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, महज 7 दिन में अपने आप हो जाएंगे गायब

कॉफी पाउडर
कॉफी को भी कूल्हे की चर्बी कम करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। कॉफी पाउडर में शहद मिलाकर नहाने से पहले कूल्हे पर लगाकर थोड़ी देर मसाज करें। इसके बाद नहा लें। ऐसा करने से कूल्हे की चर्बी धीरे धीरे खत्म हो जाएगी।

Lemon
Image Source : PINTERESTLemon 

नींबू और शहद 
नींबू और शहद से भी कूल्हे की चर्बी कम की जा सकती है। बस आप रोजाना गुनगुने पानी में इन दोनों चीजों को मिलाकर हर दिन सुबह पी लें। ऐसा रोजाना करने से कूल्हे की चर्बी कुछ दिन में ही घटने लगेगी।

ये एक्सरसाइज भी करें
स्क्वैट करना भी कूल्हे की चर्बी को घटाने की बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसके लिए बस आप जिस तरह से कुर्सी पर बैठते हैं उस पोजीशन में आएं। दोनों पैरों के बीट करीब दो फीट की दूरी रखें। साथ ही इस पोजीशन में बार-बार बैठे और उठे। ऐसा रोजाना कम से कम 10 से 15 मिनट तक करें। जल्द फर्क दिखने लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।