1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में हो गए है पानी भरे दाने तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे गायब

शरीर में हो गए है पानी भरे दाने तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे गायब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2020 11:23 am IST,  Updated : Sep 19, 2020 05:49 pm IST

हर्पीस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपायों की ओर भी रूख कर सकते हैं। इसके इलाज में एंटी बैक्टीरियल दवाएं दी जाती है। जिससे वायरस आसानी से खत्म हो जाए।

शरीर में है पानी भरे...- India TV Hindi
शरीर में है पानी भरे दानों की भरमार तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे गायब  Image Source : INSTAGRAM/MERRY_CLINIC

कई बार शरीर के विभिन्न हिस्से में छोटे-छोटे पानी भरे हुए दाने पड़ जाते हैं। आमतौर पर जिन्हें हम एलर्जी या फंगल इंफेक्शन मान कर बैठ जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि शरीर में निकलने वाले ये पानी भरे छोटे-छोटे दाने हर्पीस जोस्टर के लक्षण है। जिसे शिंगल्स के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग महिलाओं को होने का खतरा सबसे अधिक होता है। यह रोग वायरस से उत्पन्न होता है। जिसके कारण स्किन में दर्द से भरे घाव हो जाते हैं। हार्पीस अधिकतर इम्यून सिस्टम कमजोर होना, चोट, तनाव, हाई की समस्या, वायरल इंफेक्शन, बुखार आदि के कारण हो सकता है। 

हर्पीस कई बार आपके चेहरे पर, एक बंध या फिर किसी दूसरे स्थान में हो सकते हैं। कई लोगों के यह आंखों के नजदीक भी हो जाते हैं। इन दानों के कारण वहां कि स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है। जिन्हें छूने में भी काफी दर्द होता है। इसके अलावा इन दानों से पानी भी निकलता रहता है। जिसके कारण मरीज को दर्द, जलन, झनझनाहट या फिर खुजली की समस्या हो जाती हैं। 

 आंखों के ऊपर पड़ गए हैं मोटे-मोटे मस्से तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, 5 दिन में दिखेगा फर्क

आपको बता दें कि 55 साल की उम्र के बाद अधिकतर लोगों को जॉस्टावैक्स  नामक वैक्सीन दी जडाती हैं। जिस से इस बीमारी के होने की आंशका कम हो जाती है। आमतौर पर हर्पीस जोस्टर 2 से 3 सप्ताह में सही हो जाते है।

हर्पीस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपायों की ओर भी रूख कर सकते हैं। इसके इलाज में एंटी बैक्टीरियल दवाएं दी जाती है। जिससे वायरस आसानी से खत्म हो जाए। जानिए इन उपायों के बारे में।

हार्पीस से छुटकारा पाने के घरेल उपाय
Image Source : INSTAGRAM/SKINNZDERMATOLOGYहार्पीस से छुटकारा पाने के घरेल उपाय 

हर्पीस से निजात पाने के घरेलू उपाय

शहद

शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट के साथ कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आसानी से आपको इस समस्या से आराम दिलाते हैं। इसके लिए शहद को हर्पीस से प्रभावित जगह पर लगाए। इससे दाने भी खत्म होंगे इसके साथ ही जलन से छुटकारा मिलेगा। 

चेहरे पर अधिक मात्रा में पड़ गए हैं काले दाग तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, चंद दिनों में हो जाएंगे छूमंतर

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद रूई की मदद से  इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

चंदन
चंदन की तासीर ठंडी होती है। जिससे यह हार्पीस की जलन को कम करने के साथ-साथ इसे खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए चंदन को गुलाब जल में घिसकर प्रभावित जगहों पर लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

चेहरे पर है सफेद दानों की भरमार तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में अपने आप हो जाएंगे गायब

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को औषधिय गुणों का भंडार होता है। यह हार्पीस से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। इसके लिए एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाएं। 

मुलेठी
मुलेठी की जड़ हार्पीस की समस्या से निजात दिलाने में कारगर हो सकती है। 

जैतून का तेल
जैतून के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे प्रभावित जगह पर लगाने से आपको लाभ मिलेगा। 

नमक पानी
रोजाना एक बाल्टी में थोड़ा सा नमक डालकर इस पानी से स्नान करने से आपको लाभ मिलेगा। 

साइनस और माइग्रेन की समस्या को जड़ से मिटाना तो स्वामी रामदेव से जानें कारगर इलाज, चंद दिनों में मिलेगा लाभ

बर्फ
बर्फ के टुकड़े हार्पीस में लगाने से ये तेजी से ठीक होंगे। इसके लिए किसी कपड़े में बर्फ लपेट कर प्रभावित जगह पर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बर्फ को सीधे हार्पीस  में न लगाएं। 

दांतों की झनझनाहट से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत

हर्पीस में रखें अपनी डाइट का ख्याल

हार्पीस की समस्या से निजात पाने के लिए अपनी डाइट का भी ठीक ढंग से ध्यान रखें। 

  • ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन करें। 
  • रोजाना अंकुरित चीजों का सेवन करें। 
  • हरि पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। 
  • मूंगफली, चॉकलेट, बादाम आदि का सेवन न करें। 
  • ऑयली चीजों और तीखी चीजों से दूरी बनाएं। 
  • रिफाइंड शुगर खाने से बचें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।