1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मलेरिया का बखुार कैसे होता है, जानिए इसके सबसे पहले दिखने वाले लक्षण क्या हैं

मलेरिया का बखुार कैसे होता है, जानिए इसके सबसे पहले दिखने वाले लक्षण क्या हैं

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 22, 2026 08:07 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 08:07 pm IST

मलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से इसका इलाज संभव है। लेकिन इसके लक्षण लोगों को समझ नहीं आते। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि मलेरिया के लक्षण क्या है।

मलेरिया का बखुार कैसे होता है- India TV Hindi
मलेरिया का बखुार कैसे होता है Image Source : FREEPIK

मलेरिया एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है जो मुख्य रूप से प्लाज्मोडियम परजीवी के कारण होती है। यह बीमारी संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से इंसानों में फैलती है। जब एक संक्रमित मच्छर व्यक्ति को काटता है, तो परजीवी उसके ब्लड में प्रवेश कर जाते हैं और सीधे लीवर तक पहुंचते हैं। वहां वे अपनी संख्या बढ़ाते हैं और फिर रेड ब्लड सेल्स को डैमेज करते हैं। ऐसे में समय रहते इसका इलाज कराना बेहद जरूरी है।समय रहते अगर इसका इलाज नहीं कराया जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है। कई बार मलेरिया के लक्षण लोगों को समझ नहीं आते। इसके लक्षण बहुत सामान्य होते हैं। लेकिन फिर भी ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मलेरिया के लक्षण क्या हैं। 

मलेरिया के प्रमुख लक्षण

तेज बुखार: शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाना।

कंपकंपी के साथ ठंड लगना: मलेरिया के मरीजों को बहुत ज्यादा ठंड महसूस होती है और शरीर कांपने लगता है।

अत्यधिक पसीना आना: बुखार उतरते समय शरीर से बहुत पसीना निकलता है और कमजोरी महसूस होती है।

सिरदर्द: सिरदर्द होना मलेरिया का एक आम लक्षण है।

मांसपेशियों में दर्द: पूरे शरीर और जोड़ों में दर्द होना।

थकान और कमजोरी: बहुत ज्यादा सुस्ती महसूस होना।

उल्टी और जी मिचलाना: पाचन तंत्र में गड़बड़ी के कारण उल्टी जैसा महसूस होना।

खांसी और दस्त: कुछ मामलों में सूखी खांसी या पेट खराब होने की शिकायत भी हो सकती है।

मलेरिया से बचाव के टिप्स 

  • सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। 
  • मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे लगाएं।
  • पानी की टंकी और आसपास पानी जमा न होने दें।
  • फुल स्लीव्स कपड़े पहनें। 
  • घर में मच्छर भगाने वाली दवा छिड़कें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।