1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है? जानें किस वक्त वर्कआउट करने से मिलता है सबसे ज्यादा फायदा

एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है? जानें किस वक्त वर्कआउट करने से मिलता है सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 22, 2026 07:44 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 07:44 pm IST

फिटनेस की दुनिया में यह बहस सालों से चली आ रही है कि एक्सरसाइज करने का सबसे सही समय क्या है? कुछ लोग सुबह की ताजी हवा में पसीना बहाना पसंद करते हैं, तो कुछ दिन भर की थकान मिटाने के लिए शाम के वक्त वर्कआउट करना। लेकिन एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है, इस सवाल का जवाब हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं।

एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है?- India TV Hindi
एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है? Image Source : FREEPIK

आज के समय में लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गए हैं। फिट रहने के लिए लोग वर्कआउट कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी फिट और मस्कुलर दिखे, इसलिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। कुछ लोग सुबह के वक्त वर्कआउट करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग शाम के वक्त। लेकिन एक सवाल जो ज्यादातर यंगस्टर्स के मन में रहता है वो है एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है। किस वक्त कसरत करने से सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो ये आर्टिक आपके लिए है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वर्कआउट करने का बेस्ट टाइम क्या है। 

क्या है वर्कआउट करने का सही समय?

असल में, एक्सरसाइज का "सबसे अच्छा" समय पूरी तरह से आपके फिटनेस गोल्स, लाइफस्टाइल और बॉडी क्लॉक पर निर्भर करता है।

सुबह वर्कआउट करने के फायदे 

फैट बर्निंग में मददगार 
खाली पेट वर्कआउट करने से शरीर एनर्जी के लिए जमा फैट का इस्तेमाल करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

बेहतर मूड और एनर्जी
सुबह एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखते हैं।

शाम के वक्त वर्कआउट करने के फायदे

शारीरिक शक्ति 
दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच शरीर का तापमान सबसे अधिक होता है। इससे मांसपेशियां लचीली रहती हैं और आपकी ताकत बढ़ जाती है।

स्ट्रेस से छुटकारा 
ऑफिस या काम के तनाव के बाद शाम का वर्कआउट एक बेहतरीन "स्ट्रेस बस्टर" का काम करता है।

रात का वर्कआउट
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग रात को जिम जाना पसंद करते हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें सुबह जल्दी उठना पसंद नहीं है। हालांकि, ध्यान रहे कि सोने से ठीक 1-2 घंटे पहले बहुत इंटेंस वर्कआउट न करें, क्योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और नींद आने में दिक्कत हो सकती है।

क्या है बेस्ट टाइम
एक्सरसाइज का सबसे सही समय वही है जिसे आप लंबे समय तक फॉलो कर सकें। अगर आप सुबह 5 बजे उठकर वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं और इस वजह से जिम छोड़ रहे हैं, तो सुबह उठना आपके लिए "सही समय" नहीं है। अगर आप मस्कुलर बॉडी बनाना चाहते हैं तो निरंतरता बेहद जरूरी है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।