1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए? ज्यादा खाने से फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए? ज्यादा खाने से फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 24, 2023 05:33 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 05:33 pm IST

Cashew For Health: काजू खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। वहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। अगर आप डेली काजू खाते हैं तो इससे हड्डियां, बाल, त्वचा हेल्दी रहती है। सीमित मात्रा में काजू खाने से डायबिटीज और वजन कंट्रोल भी कंट्रोल रहता है। जानिए रोज कितने काजू खाने चाहिए।

cashews - India TV Hindi
काजू Image Source : SOCIAL

ड्राईफ्रूट्स में काजू सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। काजू खाने में जितने टेस्टी लगते हैं उतने ही पौष्टिक होते हैं। काजू खाने से शरीर को भी ढ़ेरों फायदे मिलते हैं। रोज काजू खाने से कैल्शियम, ज़िंक और मैग्नीशियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। काजू में प्रोटीन, मिनरल, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपको हेल्दी रखते हैं। काजू में आयरन, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम और कैल्शियम पाया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक काजू सभी के फेरवेट होते हैं। रोस्टेड काजू को कुछ लोग नमकीन की तरह खाने लगते हैं। 2-4 खाने के बाद भी मन नहीं भरता और खाते ही जाते हैं। हालांकि ज्यादा काजू खाने से फायदा की जगह नुकसान हो सकता है। जानते हैं एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए।

1 दिन में कितने काजू खाने चाहिए

कुछ लोग स्वाद के चक्कर में ढ़ेर सारे काजू खा लेते हैं। जो गलत है। आपको दिन में 3-4 या बहुत से बहुत 5 काजू से ज्यादा नहीं खाने चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा काजू खाते हैं तो इससे पेट खराब हो सकता है। ज्यादा काजू खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

काजू खाने के फायदे (Cashew Benefits)

  1.  जो लोग रोजाना काजू खाते हैं उनकी हड्डियां मजबूत बनती है। काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो बोन्स के लिए अच्छा होता है। बच्चों को रोजाना 2-3 काजू खिला सकते हैं।
  2.  2-3 काजू डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। काजू खाने से ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रहता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगी अपने खाने में काजू को जरूर शामिल कर लें।
  3. अगर आप सीमित मात्रा में काजू खाते हैं तो इससे पेट और पाचन अच्छा बनता है। काजू में फाइबर होता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इससे गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है।
  4. काजू में गुड फैट और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते में मदद करता है। 3-4 काजू खाने से मोटापा भी कम किया जा सकता है। इससे भूख को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
  5. स्किन के लिए भी काजू बहुत फायदेमंद हैं। रोजाना काजू खाने से त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं। काजू में विटामिन ई और एंटी-क्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा और बालों को मजबूत बनाने का काम करता है।

Powerfood: सर्दियों का सुपरफूड है बाजरा, रोज खाने से बीमारियां और डॉक्टर आपसे रहेंगे कोसों दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।