1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दो अंडे में कितना प्रोटीन होता है? जानें Protein की कमी पूरी करने के लिए एक दिन में कितना खाएं?

दो अंडे में कितना प्रोटीन होता है? जानें Protein की कमी पूरी करने के लिए एक दिन में कितना खाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 13, 2026 01:46 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 01:46 pm IST

How much Protein is in Two Eggs: अंडों का सेवन सेहत के लिए लाभकारी है। चलिए जानते हैं अगर आप एक दिन में दो अंडे खाते हैं तो इससे आपके शरीर को कितना प्रोटीन मिलेगा?

2 अंडे खाने से कितना प्रोटीन मिलता है- India TV Hindi
2 अंडे खाने से कितना प्रोटीन मिलता है Image Source : UNSPLASH

फिट और हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन बेहद जरूरी है। इसलिए, अंडा सबसे आसान विकल्प में से एक है। कई लोग रोज अंडे खाते हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल रहता है कि 2 अंडों में कितना प्रोटीन होता है और शरीर की जरूरत पूरी करने के लिए दिनभर में कितने अंडे खाना सही है। सही जानकारी न होने पर या तो लोग कम प्रोटीन ले पाते हैं या जरूरत से ज्यादा। ऐसे में जरूरी है कि आप अंडे में मिलने वाले प्रोटीन की मात्रा और इसकी सही डेली खपत के बारे में ठीक से जानें, ताकि आपकी डाइट संतुलित और हेल्दी बनी रहे।

दो अंडे में कितना प्रोटीन होता है?

दो अंडों में लगभग 12।6 ग्राम प्रोटीन होता है। एक अंडे में लगभग 6, 7 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे के सफ़ेद हिस्से में थोड़ा ज़्यादा प्रोटीन होता है, लेकिन अंडे की ज़र्दी में अंडे के कुल प्रोटीन का लगभग आधा हिस्सा होता है।

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए?

  • सामान्य पोषण के लिए: एक हेल्दी व्यक्ति के लिए रोजाना 1 से 2 पूरे अंडे खाना सुरक्षित और पौष्टिक माना जाता है। हालांकि अगर आपका वजन ज़्यादा है या कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तब अंडे के पीले वाले भाग का सेवन न करें।

  • मांसपेशियाँ बनाना: अगर आप बहुत ज़्यादा वर्कआउट करते हैं या बहुत ज़्यादा भागदौड वाला काम है तब विशेषज्ञ ज़्यादा प्रोटीन लेने की सलाह देते हैं। एक दिन में 3–4 अंडे खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि पेट भरने और मांसपेशियों को बनाए रखने के लिए 30 ग्राम प्रोटीन का लक्ष्य पूरा हो सके।

प्रोटीन की मात्रा कैसे बढ़ाएँ?

ज़्यादा प्रोटीन वाला नाश्ता शरीर के लिए बेहद अच्छा होता है, लेकिन रोज़ाना की ज़रूरतें पूरी करने के लिए आप सिर्फ अंडों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। आप अंडे के साथ अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर दूसरे खाद्य पदार्थों, जैसे ग्रीक योगर्ट, फलियां और पनीर को भी शामिल करें।

कब बरतनी चाहिए सावधानी?

जिन लोगों को डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, या खाने-पीने से जुड़ी कोई खास समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में अंडे शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।