1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ठंड में कितने घंटे वॉक करनी चाहिए, जानिए किस समय टहलना सबसे फायदेमंद होता है?

ठंड में कितने घंटे वॉक करनी चाहिए, जानिए किस समय टहलना सबसे फायदेमंद होता है?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 19, 2024 10:03 am IST,  Updated : Dec 19, 2024 10:03 am IST

Walk In Winter: ठंड में लोग जमकर खाते हैं, लेकिन वर्कआउट से दूर भागते हैं। सर्दियों में खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए रोजाना वॉक जरूर करें। जानिए ठंड में कितने घंट वॉक करना जरूरी है और किस वक्त वॉक करें?

सर्दियों में कितनी देर करें वॉक- India TV Hindi
सर्दियों में कितनी देर करें वॉक Image Source : FREEPIK

सर्दियां आते ही लोग जमकर खाने लगते हैं। सर्दियों में तला भुना और गरम खाना लोगों को खूब पसंद होता है। पानी कम और खाना ज्यादा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। सर्दियों में लोग लड्डू, गजर, पराठे, पूरी और तरह-तरह की चीजें बनाकर खाते हैं। ये सारी चीजें खाने में बहुत टेस्टी भी लगती हैं लेकिन इन चीजों के साथ आपको एक चीज जरूर करनी है वो है दिनभर में कोई एक फिजिकल एक्टिविटी। जी हां दिन में किसी भी तरह का एक व्यायाम जरूर करें। सर्दी हो या गर्मी फिट रहने के लिए वॉक को सबसे ज्यादा अच्छा माना गया है। सुबह की सैर को सेहत के लिए सबसे अच्छी होती है, लेकिन सर्दियों में सुबह वॉक करना मुश्किल हो जाता है। आइये जानते हैं सर्दियों में कितनी देर वॉक करनी चाहिए और ठंड में वॉक करने का सही समय क्या है?

सर्दियों में कितनी देर वॉक करनी चाहिए?

ठंड के दिनों में आपको कम से कम 1 घंट की वॉक रोजाना जरूर करनी चाहिए। शरीर को गर्म होने में ही 15-20 मिनट का समय लग जाता है। इसके बाद आपको करीब 45 मिनट की तेज वॉक जरूर करनी चाहिए। इस तरह 1 घंटे की वॉक में आपके करीब 7-8 हजार स्टेप्स पूरे हो जाते हैं। बाकी दिनभर की एक्टिविटी से आप 2 हजार स्टेप्स पूरे कर लेते हैं। 1 घंटे की वॉक के जरिए आप दिनभर में अपने 10 हजार कदम पूरे कर सकते हैं।

ठंड में वॉक करने का सही समय क्या है?

सर्दियों में बेहतर होगा कि आप 9-10 बजे जब धूप निकल आए तब वॉक पर जाएं। हल्की धूप निकलने पर वॉक करने से शरीर में गर्मी आती है। इस वक्त मौसम में ठंडक कम होती है। सुबह की धूप में वॉक करने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। आप शाम के 4-5 बजे तक किसी भी वक्त वॉक कर सकते हैं।

सर्दियों में इस वक्त वॉक करना हो सकता है खतरनाक

ठंड में डॉक्टर्स सुबह की सैर पर जाने से बचने की सलाह देते हैं। यानि आपको अर्ली मॉर्निंग वाली वॉक पर नहीं जाना चाहिए। सर्दियों में सुबह 4-5 बजे वॉक पर भूलकर भी नहीं जाना चाहिए। इस वक्त सबसे ज्यादा ठंडा मौसम होता है। सुबह हमारे शरीर में खून की रफ्तार भी धीमी होती है। इस समय वॉक करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। सर्दियों में सुबह जल्दी उठकर वॉक पर जाने से ब्लड प्रेशर हाई होने और हार्ट पर प्रेशर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।