1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हेल्दी शरीर के लिए एक दिन में इतने मिनट चलना है ज़रूरी, जानें वॉक करते समय भूलकर भी नहीं करनी चाहिए कौन सी गलती?

हेल्दी शरीर के लिए एक दिन में इतने मिनट चलना है ज़रूरी, जानें वॉक करते समय भूलकर भी नहीं करनी चाहिए कौन सी गलती?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 13, 2024 07:22 pm IST,  Updated : Oct 13, 2024 07:23 pm IST

वॉक के दौरान कुछ लोग ऐसी गलतियां करते हैं जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। तो, चलिए जानते हैं अपने आपको फिट रखने के लिए एक दिन में कितने मिनट की वॉक करनी चाहिए। साथ ही किन गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए?

एक दिन में कितना चलना चाहिए?- India TV Hindi
एक दिन में कितना चलना चाहिए? Image Source : SOCIAL

वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद है इसके बावजूद ज़्यादातर लोगों को वॉक के नाम पर आलस आता है। वॉक आपकी बेहतरीन सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है। वॉक से आप सिर्फ बाहरी रूप से ही फिट नहीं होते हैं बल्कि आपको अंदर से भी मजबूत मिलती है। कई बार लोग 10-15 मिनट की वॉक करते हैं और उन्हें लगता है एक्सरसाइज़ का टास्क पूरा हो गया। हम आपको बता दें, 10-15 मिनट की वॉक से शरीर को कोई फायदा नहीं होता है, न इससे वजन कम होता है और न ही अन्य फायदे मिलते हैं। साथ ही वॉक के दौरान कुछ लोग ऐसी गलतियां करते हैं जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं अपने आपको फिट रखने के लिए एक दिन में कितने मिनट की वॉक करनी चाहिए। साथ ही किन गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए?

एक दिन में कितना वॉक करना चाहिए?

अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो एक दिन में कम से कम 30 से 45 मिनट तक वॉक करें। दरअसल, 5 से 10 मिनट वॉक करने से शरीर पर कोई ख़ास असर नहीं होता है लेकिन जब आप 20 से 25 मिनट तक लगातार एक स्पीड पर वॉक करते हैं तो इससे पल्स रेट बढ़ जाती है। यानी आपको इतना फास्ट चलना है कि पल्स रेस्ट 100 तक जाए। जब दिल की धड़कन 100 के ऊपर जाए तब उसके बाद 20 मिनट तक चलना है। अगर आप ये फार्मूला रेगुलर आज़माते हैं तब जाकर वजन पर असर पड़ता है।

वॉक करते समय कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए?

वॉक करते समय कभी भी झुककर नहीं चलना चाहिए, इससे आपका बॉडी पोश्चर खराब होता है। वॉक करते समय हमेशा आपको सीधे खड़े होकर चलना चाहिए। ये गलती आप भूलकर भी न करें।

वॉक करने के फायदे

वॉक करने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। सबसे पहले तो मेटाबॉलिज़्म तेज होता है जिससे बढ़ा हुआ वजन कम होता है। एक दिन में 40 मिनट तक चलने से हॉर्मोन एक्टिवेट होते हैं और बाद कोलेस्ट्रल कंट्रोल होइत है जिससे दिल सही तरीके से काम करता है। लगातार चलने से आपकी कमजोर मांसपेशियां मजबूत होती हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।