1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शहद और लौंग बेजोड़ हैं, बस इस तरह से करें इनका सेवन, आसपास भी नहीं भटकेंगी ये बीमारियां

शहद और लौंग बेजोड़ हैं, बस इस तरह से करें इनका सेवन, आसपास भी नहीं भटकेंगी ये बीमारियां

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 24, 2025 04:07 pm IST,  Updated : Jan 24, 2025 06:35 pm IST

क्या आप जानते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर शहद और लौंग को एक साथ कंज्यूम कर आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं?

सेहत के लिए फायदेमंद शहद और लौंग- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद शहद और लौंग Image Source : FREEPIK

आयुर्वेद के मुताबिक शहद और लौंग में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप इन दोनों चीजों को सही मात्रा में एक साथ कंज्यूम करना शुरू करते हैं, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। आइए इन दोनों चीजों को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

एक चम्मच शहद और लौंग का पाउडर

आपको एक चम्मच शहद में चुटकी भर लौंग के पाउडर को मिक्स करना है। इन दोनों चीजों के कॉम्बिनेशन को रेगुलरली कंज्यूम कर आप अपनी सेहत को दमदार बना सकते हैं। खांसी या फिर सीने में जमा कफ या फिर गले में खराश की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप इस तरह से शहद और लौंग को एक साथ कंज्यूम कर सकते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में कारगर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद और लौंग को इस तरह से अपने डाइट प्लान में शामिल कर आप अपनी इम्यूनिटी को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए आपको इस कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए भी शहद और लौंग को एक साथ कंज्यूम किया जा सकता है।

शहद और लौंग में पाए जाने वाले तत्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद में विटामिन बी, कैल्शियम, जिंक, आयरन और कॉपर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। वहीं, लौंग में भी फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट, फाइबर, विटामिन्स, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इन दोनों ही चीजों को लिमिट में रहकर ही कंज्यूम करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।