1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सीने में घर बना चुके जिद्दी बलगम की यूं छुट्टी कर सकते हैं किचन में रखे दो मसाले, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका

सीने में घर बना चुके जिद्दी बलगम की यूं छुट्टी कर सकते हैं किचन में रखे दो मसाले, जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 23, 2025 03:54 pm IST,  Updated : Jan 23, 2025 05:59 pm IST

क्या आप जानते हैं कि काली मिर्च और लौंग में पाए जाने वाले तमाम तत्व सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी गले से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं?

बलगम से राहत दिलाने वाले मसाले- India TV Hindi
बलगम से राहत दिलाने वाले मसाले Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों का गला खराब हो जाता है। कभी किसी को सूखी खांसी तो कभी बलगम वाली खांसी की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी सीने में जमा बलगम से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो दादी-नानी के इस कमाल के घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ ही दिनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

फायदेमंद साबित होगी काली मिर्च और लौंग

पुराने जमाने से काली मिर्च और लौंग को गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। इन दोनों नेचुरल चीजों की तासीर गर्म होती है। आप काली मिर्च और लौंग वाली चाय पीकर अपने गले की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। सीने में जमे बलगम से राहत पाने के लिए आप एक से दो बार औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय को पी सकते हैं।

काली मिर्च और लौंग में पाए जाने वाले तत्व

काली मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या से लेकर गले की खराश तक, सभी प्रॉब्लम्स को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लौंग में मौजूद यूजेनॉल बैक्टीरिया को कम कर गले के इंफेक्शन से काफी हद तक राहत दिला सकता है।

मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

सही मात्रा में काली मिर्च और लौंग वाली चाय पीकर आप अपनी गट हेल्थ को भी इम्प्रूव कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस चाय का सेवन किया जा सकता है। सीने में जमे बलगम की छुट्टी करने के लिए लौंग के पानी से गरारे भी किए जा सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।