1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. घर में दवा न हो और अचानक से बढ़ने लगे बीपी तो जानिए क्या करें, कैसे हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कम करें

घर में दवा न हो और अचानक से बढ़ने लगे बीपी तो जानिए क्या करें, कैसे हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कम करें

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 16, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jul 16, 2025 06:30 am IST

Control High BP Immediately: अगर कभी अचानक से ब्लड प्रेशर हाई होने लगे और घर में बीपी की दवा न हो तो इन तरीकों से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें हाई ब्लड प्रेशर खतरनाक हो सकता है। कंट्रोल न होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

हाई बीपी को तुरंत कैसे कंट्रोल करें- India TV Hindi
हाई बीपी को तुरंत कैसे कंट्रोल करें Image Source : INDIA TV

कई बार अचानक सिरदर्द, चक्कर या बेचैनी जैसी महसूस होने लगती है। अगर ऐसा हो तो एक बार अपना ब्लड प्रेशर जरूर चेक कर लें। ये हाई ब्लड प्रेशर के भी लक्षण हो सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) को साइलेंट किलर कहा जाता है। कई बार इसके लक्षण नहीं दिखाई देते और ये धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है। हाई ब्लड प्रेशर को दिल, किडनी, आंखें और दिमाग के लिए खतरनाक माना जााता है। ऐसे में तुरंत अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाएं। अगर रीडिंग 140/90 mmHg या उससे अधिक है तो आपको दवा की जरूरत है। लेकिन कई बार दवा घर में मौजूद नहीं होती या पता नहीं होता कि कौन सी दवा आपको लेनी चाहिए। ऐसी स्थिति में हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए ये तरीके भी अपना सकते हैं। इससे बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलेगा।

हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कैसे कंट्रोल करें

अगर अचानक से बीपी बढ़ जाए और घर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए कोई दवा न हो तो आप इन उपायों को अपनाकर बीपी को कम कर सकते हैं।

  • सबसे पहले सिर और पैरों पर ठंडा पानी डालें। 

  • गहरी सांस लें और 5-10 मिनट के लिए ध्यान करें।

  • जिस वक्त बीपी हाई हो नमक और मसाले वाली चीजें न खाएं।

  • बीपी को नॉर्मल करने के लिए बिना चीनी नमक वाला नींबू पानी पिएं।

  • काली तुलसी या लहसुन की एक कली चबा लें।

  • अगर घर में नारियल पानी हो तो ठंडा करके पी लें।

  • हाई ब्लड प्रेशर होने पर अनार का रस पी लें।

हां अगर बीपी बहुत ज्यादा बढ़ रहा है तो आपको इसके साथ तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। दवा से बीपी को कंट्रोल करने में जल्दी मदद मिलती है। 

हाई बीपी के लक्षण (Symptoms of High Blood Pressure)

  • सिर में भारीपन या दर्द

  • चक्कर आना

  • धुंधला दिखना

  • सांस लेने में तकलीफ

  • नाक से खून आना

  • सीने में दर्द

  • थकान या बेचैनी

हाई ब्लड प्रेशर के कारण (Causes of High BP)

  • पारिवारिक इतिहास

  • मोटापा और व्यायाम में कमी

  • बहुत ज्यादा नमक का सेवन

  • प्रोसेस्ड फूड का सेवन

  • धूम्रपान और शराब का सेवन

  • क्रॉनिक तनाव या चिंता

  • नींद की कमी

  • डायबिटीज की बीमारी

  • किडनी से जुड़ी समस्याएं

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।