1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मजबूत हड्डियों के लिए मखाना कैसे खाएं? जानें शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने का कारगर तरीका

मजबूत हड्डियों के लिए मखाना कैसे खाएं? जानें शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने का कारगर तरीका

 Published : Jan 30, 2024 06:59 am IST,  Updated : Jan 30, 2024 06:59 am IST

Makhana benefits: मखाना कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर है जो कि हड्डियों के लिए फायदेमंद है। बस आपको इसके खाने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना होगा ताकि ये कैल्शियम की कमी दूर कर सके।

how to eat makhana for calcium- India TV Hindi
how to eat makhana for calcium Image Source : SOCIAL

Makhana benefits: अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो हड्डियों कमजोर होने लगती है। इसके अलावा जोड़ों पर भी इसका असर नजर आता है। जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या रहने लगती है। ऐसी स्थिति में मखाना कैल्शियम की कमी को दूर कर सकता है और आपको हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही जोड़ों में दर्द के लिए मखाना खाने के फायदे कई हैं बस आपको इसे खाने के सही तरीके (how to eat makhana for calcium) के बारे में जानना होगा। तो, आइए जानते हैं मखाना खाने का कौन सा तरीका सबसे ज्यादा कारगर है।

मजबूत हड्डियों के लिए मखाना कैसे खाएं?

मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है। कैल्शियम हड्डी और कार्टिलेज के स्वास्थ्य (makhana benefits for bones) में सुधार करता है, आपकी हड्डियों और जोड़ों को चिकनाई देता है और हड्डी रोगों को रोकता है। पर इसके लिए जरूरी है कि शरीर मखाने के कैल्शियम को सोख ले। तो, इसके लिए रोजाना दूध के साथ मखाने का सेवन करें। दरअसल, दूध में मखाना डालकर खाने से दूध मखाने के कैल्शियम को सोख लेता है और ये शरीर तक पहुंच जाता है। साथ ही दूध का कैल्शियम भी शरीर तक आसानी से पहुंच जाता है और ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

milk makhana for strong bones
Image Source : SOCIALmilk makhana for strong bones

चाय में तेज पत्ता और दालचीनी मिलाने से क्या होता है? जान लें और हफ्ते में दो बार जरूर पिएं

हड्डियों के लिए दूध मखाना खाने के फायदे

रोज सुबह दूध के साथ मखाना खाने से हड्डियां मजबूत होतr हैं। दूध और मखाना कैल्शियम और पोटेशियम जैसे खनिजों के समृद्ध स्रोत हैं जो हड्डियों और दांतों के विकास और मजबूती के लिए जरूरी हैं। गठिया और हड्डियों की अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को रोजाना इसे खाना चाहिए। दूध और मखाना दोनों के एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों को मजबूती देते हैं और सूजन को कम करते हैं।

न सुबह और ना शाम! ये लोग बस दिन के वक्त पिएं दूध, जानें किन बातों का रखें ध्यान

इस प्रकार से दूध और मखाने का सेवन आपकी हड्डियों में अंदर तक पहुंच कर उनके घनत्व को बढ़ाते हैं और इन्हें अंदर से मजबूती प्रदान करते हैं। तो, अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना सुबह दूध के साथ मखाने का सेवन करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।