1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Asthma Day: अस्थमा के मरीजों के लिए रामबाण इलाज, स्वामी रामदेव ने बताया आयुर्वेदिक उपाय

World Asthma Day: अस्थमा के मरीजों के लिए रामबाण इलाज, स्वामी रामदेव ने बताया आयुर्वेदिक उपाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 06, 2025 01:08 pm IST,  Updated : May 06, 2025 01:08 pm IST

गर्मियों में अक्सर अस्थमा के मरीजों की सांस की तकलीफ बढ़ जाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको बाबा रामदेव के आयुर्वेदिक उपायों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

अस्थमा का इलाज- India TV Hindi
अस्थमा का इलाज Image Source : FREEPIK

क्या आप भी अस्थमा जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो इस बीमारी से लड़ने के लिए आपको कुछ आयुर्वेदिक उपायों का हाथ थाम लेना चाहिए। स्वामी रामदेव ने कुछ ऐसे उपाय बताए हैं, जिन्हें फॉलो करना बेहद आसान है। इस तरह के नेचुरल नुस्खों को रेगुलरली फॉलो करें और यकीन मानिए आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

अस्थमा के लिए नेचुरल ट्रीटमेंट

अगर आप अस्थमा की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले 100 ग्राम बादाम निकाल लीजिए। इसके अलावा आपको 20 ग्राम काली मिर्च और 50 ग्राम शक्कर की जरूरत भी पड़ेगी। अब आपको बादाम, काली मिर्च और शक्कर को अच्छी तरह से पीसकर एक मिक्सचर तैयार कर लेना है। अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो आप दूध के साथ इस मिक्सचर की एक स्पून को कंज्यूम कर सकते हैं।

मददगार गिलोय और तुलसी

जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है, उन्हें रेगुलरली गिलोय का काढ़ा पीना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय का काढ़ा पीकर आपको न केवल अस्थमा की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ेंगे। इसके अलावा तुलसी के पत्ते चबाने से भी आपको अस्थमा से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। अस्थमा की समस्या से राहत पाने के लिए आपको अपने डेली रूटीन में अनुलोम-विलोम को शामिल करना चाहिए।

फायदेमंद साबित होंगी ये टिप्स

जो लोग अस्थमा की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा अस्थमा की समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए भरपूर नींद लेना भी बेहद जरूरी है। इस तरह की गंभीर बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने डाइट प्लान को भी हेल्दी और बैलेंस्ड बनाए रखने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।