1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन आसान से उपायों को अपनाने पर नहीं आएगी हार्ट से जुड़ी बीमारियों की समस्या

इन आसान से उपायों को अपनाने पर नहीं आएगी हार्ट से जुड़ी बीमारियों की समस्या

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 13, 2022 05:09 pm IST,  Updated : Mar 13, 2022 05:09 pm IST

घर पर इन आसान से लाइफस्टाइल को अपना सकते हैं और हार्ट से जुड़ी परेशानियों को खुद से दूर रख सकते हैं।

हार्ट से जुड़ी परेशानियां- India TV Hindi
हार्ट से जुड़ी परेशानियां Image Source : FREEPIK

Highlights

  • हार्ट की समस्या से दूर रहने के लिए रखें खुद को एक्टिव
  • नियमित एक्सरसाइज करना हार्ट से जुड़ी परेशानियों को कोसा दूर रखता है

बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हम अपने हार्ट का ख्याल नहीं रखते हैं। खाने पीने पर खास ध्यान न देना और नियमित तौर पर एक्सरसाइज न करने वजह से हार्ट पर असर पड़ता है। मगर अपने कार्डियो वैस्कुलर हेल्थ की देखभाल करने के लिए अपने घर पर इन आसान से लाइफस्टाइल को अपना सकते हैं और हार्ट से जुड़ी परेशानियों को खुद से दूर रख सकते हैं।

लॉकडाउन डाइट

उम्र कोई भी हो, हेल्दी हार्ट के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है। सब्जियों, फलों का अधिक सेवन और जंक-फूड और रेड मीट का सीमित सेवन आपके हार्ट के लिए अच्छा है। पर्याप्त पानी का सेवन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

खीरा खाने के बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी, जान जाएंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ऐसा

एक दिनचर्या का पालन करें
नियमित समय पर उठना और सोना, दिन में पर्याप्त ब्रेक लेना और वीकएंड के दिन आराम करना आपके लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है।

धूम्रपान और अधिक शराब पीने से बचें
धूम्रपान ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ाता है जिससे धमनियों में रुकावट होती है। अत्यधिक शराब आपकी प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है और आपको संक्रमण का खतरा बना देता है।

कसरत करना न भूलें
कोई भी व्यायाम न करने से बेहतर है यदि आप परिवार के साथ रहते हैं, तो घर के कामों को बांटे और इसे एक मनोरंजक गतिविधि बनाने का प्रयास करें। दिन में कम से कम 30 मिनट के लिए मध्यम व्यायाम (जैसे तेज चलना, एरोबिक्स या डांस) में भाग लें।

काम से नियमित ब्रेक
समय पर ब्रेक, बागवानी, पढ़ने या नई भाषा सीखने जैसे साधारण शौक पैदा करने से आपको आराम करने में मदद मिल सकती है।

खुद को एक्टिव रखें
लंबे समय तक बैठने से बचें। साधारण घरेलू व्यायाम और स्ट्रेचिंग आपके दिल को सक्रिय रखता है।

पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाएगा करेले का ये नुस्खा, इस तरह कीजिए इस्तेमाल

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।