1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों के मौसम में बढ़ जाती हैं किडनी से जुड़ी समस्याएं, स्वामी रामदेव से जानें अचूक आयुर्वेदिक उपाय और योगाभ्यास

सर्दियों के मौसम में बढ़ जाती हैं किडनी से जुड़ी समस्याएं, स्वामी रामदेव से जानें अचूक आयुर्वेदिक उपाय और योगाभ्यास

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 20, 2022 10:41 am IST,  Updated : Jan 20, 2022 10:41 am IST

एक रिसर्च के मुताबिक हमारे देश में करीब 26% लोग किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं।

swami ramdev - India TV Hindi
सर्दियों के मौसम में बढ़ जाती हैं किडनी से जुड़ी समस्याएं, स्वामी रामदेव से जानें अचूक आयुर्वेदिक उपाय और योगाभ्यास  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • किडनी की बीमारी का पता देर से चलता है।
  • किडनी की बीमारी एक साइलेंट डिजीज है जो धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देती है।
  • सही लाइफ स्टाइल अपना कर भी इस बीमारी निजात पाया जा सकता है।

देश में कोरोना के साथ-साथ सर्दी से हाई बीपी और किडनी की बीमारी का डर बना रहता है। दरअसल, सर्दियों में टेंपरेचर गिरने से ब्लड आर्टरी सिकुड़ने लगती है। ब्लड गाढ़ा हो जाता है ब्लड आर्टरी के वाल्व में वेस्ट जमा होने लगता है, जिससे किडनी पर असर पड़ता है और फिर ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में किडनी को परेशानी होती है।

थोड़ी सी भी लापरवाही होने पर किडनी सही से काम करना बंद कर देती है और ऐसे में किडनी से जुड़ी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक हमारे देश में करीब 26% लोग किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। हर साल डोनर न मिलने से करीब 5 लाख लोगों की जान चली जाती है।

ऐसे में खतरा इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि किडनी की बीमारी का पता देर से चलता है। ये साइलेंट डिजीज धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देती है और जब बीमारी सामने आती है, तब तक किडनी लगभग 70-80% डैमेज हो चुकी होती है। 

इसलिए जरूरी है कि हम सही लाइफ स्टाइल अपनाएं ताकि ठंड में किडनी प्रॉब्लम्स से दूर रहें। इसके लिए क्या-क्या उपाय और योगाभ्यास करना जरूरी होगा आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं।

किडनी को हेल्दी रखने के लिए योगासन

व्रकासन 

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज ठीक होती है 

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉश्चर को सुधारता है

हार्ट को रखना चाहते हैं मजबूत, डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  • एसिडिटी में फायदेमंद

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

 सेतुबंधासन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  • थाइराइड में लाभकारी

इन योगासनों से बढ़ेगी फेफड़ों की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने का तरीका

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है 
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत होता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • छाती चौड़ी होती है

मर्कटासन

  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  • फेफड़ों के लिए फायदेमंद 
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  • एकाग्रता बढ़ती है 
  • गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

पश्चिमोत्तासन

  • इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • साइनस की बीमारी में आराम मिलता है 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है 
  • सिरदर्द की समस्या में आराम देता है 
  • मोटापा कम करने में मददगार 

शलभासन

  • फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है

सूक्ष्म व्यायाम 

  • बॉडी को एक्टिव करता है
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  • शरीर में थकान नहीं होती
  • कई तरह के दर्द से राहत
  • ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है 
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

शशकासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • लिवर, किडनी के रोग दूर होते हैं

यौगिक जॉगिंग 

  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है 
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है 

किडनी को हेल्दी रखने के लिए प्राणायाम

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • उद्गीथ
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।