1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस चीज में है धमनियों में जमे कोलेस्ट्रॉल को सोखने का दम, बस सादे पानी में मिलाकर पिएं

इस चीज में है धमनियों में जमे कोलेस्ट्रॉल को सोखने का दम, बस सादे पानी में मिलाकर पिएं

 Published : Apr 02, 2024 07:26 am IST,  Updated : Apr 02, 2024 07:26 am IST

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में हाई फाइबर से भरपूर चिया सीड्स का सेवन खून से कोलेस्ट्रॉल को खींचने में मददगार है। कैसे, जानते हैं।

 chia seeds water for bad cholesterol- India TV Hindi
chia seeds water for bad cholesterol Image Source : SOCIAL

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हाई बीपी की समस्या का कारण बन सकता है। दरअसल, जब आप हाई फैट वाले फूड्स को खाते हैं तो इनसे निकलने वाले फैट के कण और ट्राइग्लिसराइड्स धमनियों से जाकर चिपने लगते हैं और इससे धमनियां अंदर से संकुचित हो जाती हैं। इससे होता ये है कि शरीर से खून को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती और बीपी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप हाई फाइबर वाले फूड्स को खाएं जो कि धमनियों को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं। इससे शरीर की गंदगी डिटॉक्स हो जाती है और बीपी बैलेंस करने में मदद मिलती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में चिया सीड्स के फायदे

चिया सीड्स की खास बात ये है कि ये जैली जैसा कंपाउंड बनाता है जो कि धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल के कणों से चिपक जाते हैं। फिर ये पानी के साथ फ्लश ऑउट होते हुए बाहर आते हैं और इस प्रकार से फैट के लिपिड्स भी शरीर से बाहर आ जाते हैं। तो, धमनियों  कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता, धमनियां साफ हो जाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और शरीर हाई बीपी समेत कई सारी समस्याओं से बचा रहता है। 

 bad cholesterol
Image Source : SOCIAL bad cholesterol

हाई कोलेस्ट्रॉल में चिया सीड्स का सेवन कैसे करें

हाई कोलेस्ट्रॉल में चिया सीड्स का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। बस आपको करना ये है कि पानी में चिया सीड्स को भिगोकर रखें और कुछ ही देर बाद इसे मिलाकर पी लें। आपको ये काम हफ्ते में 3 दि न करना है और आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल अपने आप कंट्रोल होने लगेगा। 

इसके अलावा ये वेट लॉस में भी तेजी से काम करता है और पाचन क्रिया को भी स्वश्थ रखने में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है उन्हें भी इन दोनों चीजों का सेवन करना चाहिए। तो, आप भी चिया सीड वॉटर को एक बार जरूर ट्राई करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।