1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह के समय सिर्फ एक कटोरी अंकुरित मूंग दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये ज़बरदस्त फायदे

सुबह के समय सिर्फ एक कटोरी अंकुरित मूंग दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये ज़बरदस्त फायदे

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Apr 02, 2024 06:00 am IST,  Updated : Apr 02, 2024 04:08 pm IST

कुछ लोग अंकुरित काले चने में मिलाकर तो कुछ लोग सिर्फ ऐसे ही अंकुरित मूंग दाल का सेवन करते हैं। जानिए अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

Sprouted Moong Dal Health Benefits- India TV Hindi
Sprouted Moong Dal Health Benefits Image Source : SOCIAL

आपने अपने घर के बड़े बुजुर्गों से सुना होगा की रोज़ अंकुरित मूंग दाल खाएं। दरअसल, मूंग दाल गुणों की खान है इसका सेवन करने से सिर्फ आपक वजन ही कम नहीं होता है बल्कि और भी सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह के समय बिना कुछ खाये पिये करते हैं तो आपका शरीर न केवल हेल्दी और स्वस्थ रहेगा बल्कि कई बीमारियों से भी दूर रहेगा। सुबह के समय रोजाना एक कटोरी सेवन करने से आपका शरीर निरोगी होगा। मूंग दाल में प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी 6 पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व बेहतरीन सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। चलिए जानिए अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से आपकी सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं? 

इन परेशानियों में कारगर है अंकुरित मूंग दाल:

  • वजन घटाने में मददगार: अगर आप अपने बढ़त वजन से परेशान हैं तो अपनी डाइट में अंकुरित मूंग दाल का सेवन शुरू करें। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर आपके पेट को फूल रखते हैं जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। यह लो कैलोरी युक्त फ़ूड है इसलिए आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपका स्लो मेटाबोलिज़म तेजी से बढ़ता है जिससे वजन आसानी से अकम होता है। 

  • पाचन के लिए असरदार: अगर आपका खाना नहीं पचता है और लगातार डकार आती है तो अपनी डाइट में अंकुरित मूंग दाल ज़रूर शामिल करें। अंकुरित मूंग दाल में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो आपका खाना पचाने में सहायता करता है।

  • आंखों के लिए फायदेमंद: विटामिन ए से भरपूर अंकुरित मूंग दाल आपकी आँखों की रौशनी की बढ़ाता है। दरअसल, विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर अंकुरित दाल का सेवन करने से आपकी आंखों न केवल हेडली होंगी बल्कि इनकी रौशनी भी बढ़ेगी। 

  • ब्लोटिंग और एसिडिटी में लाभकारी: कई लोगों को बहुत ज्यादा गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या होती है। ऐसे लोगों के लिए अंकुरित मूंग दाल का सेवन लाभदायक हो सकता  है। ये एसिड के स्तर को कम करके शरीर के पीएच स्तर को रेगुलर करने में मदद करता है। 

  • इम्यूनिटी करे बूस्ट: अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप अपनी डाइट में अंकुरित मूंग दाल शामिल करें। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पायी जाती है। ये आपके बॉडी में सफेद रक्त कोशिकाओं के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। 

  • आलस भगाए: अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से आपक पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर होता है और आपको आलस नहीं महसूस होता है इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सुस्ती दूर करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।